
पुलिस से बचने के लिए वॉन्टेड नक्सली नेता ने रची ऐसी साजिश, 26 साल बाद फरीदाबाद में हुआ अरेस्ट
AajTak
Naxalite leader Kishun Pandit Arrested: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. उसने एक बड़े नक्सली नेता किशुन पंडित को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है.
दिल्ली की पुलिस क्राइम ब्रांच ने इंडियन पीपुल्स फ्रंट माले के नक्सली नेता को अरेस्ट किया है जो 26 साल पहले सबकी नजरों में तो मर चुका था. वह दिल्ली के पास फरीदाबाद में वह छिपा हुआ था. उसका नाम किशुन पंडित है.
दरअसल, किशुन पंडित नक्सली नेता पर बिहार में पुलिस की हत्या और कई संगीन अपराध में शामिल होने का आरोप है. पुलिस को चकमा देने लिए उसने खुद को मरा घोषित किया और फिर फरीदाबाद में रहने लगा.
आरोपी नक्सली नेता किशुन पंडित ने पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने खुलासा किया वो किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. जब साल 1996 में नक्सली देविंदर सिंह की अज्ञात लोगों ने बिहार में पुनपुन इलाके में हत्या कर दी थी तो मौके से पुलिस शव अपने साथ ले गई थी. किशुन पंडित ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पुलिस पार्टी पर हमला बोला दिया और शव को उठा लाया. इस हमले में पुलिस के एक जवान की मौत जबकि तीन जवान घायल हो गए थे.
हमलावर जाते-जाते पुलिस की राइफल और 40 जिंदा कारतूस भी अपने साथ लूट कर ले गए थे. घटना के बाद बिहार पुलिस में हड़कंप मच गया था. पुलिस ने 31 आरोपियों को तो अरेस्ट कर लिया था लेकिन नक्सली नेता किशुन पंडित समेत 4 आरोपी फरार हो गए.
आरोपी किशुन पंडित ने पुलिस से बचने के लिए एक योजना बनाई. उसने अपने परिवार के साथ मिल कर खुद की मौत की साजिश रची. उसने बिहार में एक रेल दुर्घटना के दौरान खुद को मृत घोषित करा दिया. उसके परिवार ने इस दुर्घटना में मारे गए एक शख्स की लाश को किशुन पंडित का शव बता दिया और उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







