
पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल के लिए छात्र ने अपनाया ऐसा तरीका, Video देख रह जाएंगे दंग
Zee News
पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती परीक्षा (Cheating in Police Recruitment Exam) के दौरान उम्मीदवार के कान से एक बेहद छोटी माइक्रोचिप निकाले जाने का वीडियो वायरल हो गया है, जिसे महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक संजय पाण्डेय (DGP Sanjay Pandey) ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है.
मुंबई: परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए पुलिस विभाग लगातार कार्रवाई करती नजर आती है, लेकिन परीक्षा पास करने की जुगाड़ में लगे लोग नए-नए तरीके निकाल लेते हैं. अब पुलिस भर्ती परीक्षा (Cheating in Police Recruitment Exam) में भी नकल का मामला सामने आया है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार बेहद ही हाईटेक तरीके से नकल करने की कोशिश कर रहा था. What an effort to cheat for constable exam in Jalgaon. Microchip in the ear!!! Worth noticing.
महाराष्ट्र के जलगांव में पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में माइक्रोचिप और ब्लूटूथ डिवाइस का उपयोग करके नकल करने का प्रयास करने के आरोप में 24 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जो कान में एक छोटी माइक्रोचिप लगाकर चोरी करने की कोशिश कर रहा था. — Sanjay (@sanjayp_1)

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








