
पुलिस को 1 साल से है Twitter के जवाब का इंतजार, जानें 'Email 26' की कहानी
Zee News
साइबर सेल के अधिकारी के मुताबिक गाजियाबाद पुलिस ने 15 जून 2020 से 15 जून 2021 तक ट्विटर (Twitter) को 26 मेल भेजे हैं लेकिन किसी भी मेल का कोई जवाब नहीं आया है.
गाजियाबाद: लोनी में हुई बुजुर्ग की पिटाई के मामले में गाजियाबाद पुलिस की साइबर सेल (Cyber Cell) ने ट्विटर (Twitter) समेत कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर उनको नोटिस भेज कर जांच में शामिल होने और जानकारी देने के लिए ई-मेल भी किया था लेकिन अभी तक किसी ने भी पुलिस के मेल का कोई जवाब नहीं दिया है. इस मामले में भी ट्विटर कितना सहयोग करेगा इस बात की चिंता भी पुलिस को है, क्योंकि पुलिस के मेल के जवाब देने का ट्विटर का ट्रैक रिकॉर्ड बेहद ही खराब है. गाजियाबाद पुलिस ने पिछले एक साल में अलग अलग मामलों में ट्विटर को 26 मेल भेजे हैं. हैरानी की बात है कि ट्विटर (Twitter) ने किसी एक का भी जवाब पुलिस को नहीं दिया है. हालांकि पुलिस को जवाब भेजने का खराब ट्रैक रिकॉर्ड अकेला ट्विटर का ही नहीं है इसमें कुछ और सोशल साइट भी शामिल है. गाजियाबाद पुलिस ने पिछले एक साल में फेसबुक (Facebook), इंस्टाग्राम (instagram) और व्हाट्सएप (WhatsApp) को 401 मामलों में मेल भेजा है लेकिन इनमें से जवाब सिर्फ 246 में आया है, 155 का जवाब आना अभी बाकी है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









