
पुलिस को लखीमपुर खीरी कांड में सुमित जायसवाल उर्फ मोदी की तलाश, Mahindra Thar से उतरकर भागा था
Zee News
पुलिस का मानना है कि सुमित ही वह बंदा है जो साबित कर सकता है कि घटना वाले दिन आशीष मिश्रा महिंद्र थार जीप में मौजूद था या नहीं.
लखनऊ: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में पुलिस को सुमित जायसवाल उर्फ मोदी (Lakhimpur Kheri Sumit Jaiswal aka Modi) नाम के शख्स की तलाश है. सुमित का घटना वाले दिन का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह महिंद्र थार जीप (Mahindra Thar Lakhimpur) से उतरकर भागते हुए दिखाई दे रहा था. इसी थार जीप से किसानों को कुचलने का आरोप केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा उर्फ मोनू पर लगा है.
पुलिस का मानना है कि सुमित ही वह बंदा है जो साबित कर सकता है कि घटना वाले दिन आशीष मिश्रा महिंद्र थार जीप में मौजूद था या नहीं. प्रदर्शनकारियों पर आरोप है कि उन्होंने थार के ड्राइवर और इसमें सवार दो भाजपा कार्यकर्ताओं की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. मॉब लिन्चिंग की इस घटना के भी कई वीडियोज वायरल हो चुके हैं.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










