
पुलिस को कॉल कर लड़की बोली- मुझे पिज्जा ऑर्डर करना है... फिर?
AajTak
महिला की बात सुनकर पुलिस वाले को महिला पर गुस्सा नहीं आया, बल्कि उसने अपना दिमाग दौड़ाकर ये पता लगा लिया कि सच में वो किसी मुसीबत में है.
एक महिला ने इमरजेंसी नंबर पर मदद के लिए कॉल की. लेकिन मदद मांगने के बजाय वो पिज्जा ऑर्डर करने लगी. हालांकि, इस बात से इमरजेंसी कॉल को हैंडल करने वाले ऑपरेटर को महिला पर गुस्सा नहीं आया, बल्कि उसने अपना दिमाग दौड़ाकर ये पता लगा लिया कि सच में महिला किसी मुसीबत में होगी. ब्रिटेन की नॉर्थ यॉर्कशायर पुलिस ने ट्विटर पर ये घटना शेयर की है.
दरअसल, नॉर्थ यॉर्कशायर पुलिस के इमरजेंसी नंबर पर मंगलवार को एक महिला की कॉल आई. जब ऑपरेटर ने उससे समस्या पूछी तो महिला ने कहा उसे पिज्जा चाहिए. हालांकि, ये सुनकर भी ऑपरेटर ने फोन कट नहीं किया और महिला से बात करना जारी रखा. कुछ देर बाद उसने कहा वो उसके सवाल का सिर्फ हां या नहीं में जवाब दे.
ऑपरेटर ने पूछा कि क्या वो किसी समस्या में है? जवाब में महिला ने कहा- हां. ये सुनते ही उसने फौरन इमरजेंसी सर्विसेज को अलर्ट कर दिया. ऑपरेटर से बात करते-करते पुलिस ने ऑनलाइन महिला की लोकेशन पता कर ली और वहां एक टीम रवाना कर दी. असल में महिला एक बस में सवार में थी और उसे अपने सहयात्री से खतरा था.
When a call 'to order pizza' becomes an urgent plea for help...📞 We received a 999 call – but when it was answered, the woman on the line said she would like to order a pizza. Our call handler immediately asked the woman if she was in trouble, to which she confirmed “yes”.
महिला की लोकेशन पर पहुंचने के बाद पुलिस ने उसके सहयात्री को अरेस्ट कर लिया. हालांकि, पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया. साथ ही महिला को सुरक्षित उसके घर पहुंचा दिया गया. पुलिस ने इस घटना को शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा- 'पिज्जा ऑर्डर करने के लिए आई हुई कॉल मदद की गुहार भी हो सकती है.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










