
पुलिस के सामने ही इस देश में शख्स ने फाड़ी कुरान! मुस्लिम देशों का फूटा गुस्सा
AajTak
सऊदी अरब सहित कई मुस्लिम देशों ने नीदरलैंड में कुरान की प्रति फाड़े जाने पर घोर आपत्ति जताई है. नीदरलैंड में इस्लाम विरोधी धुर-दक्षिणपंथी संगठन के नेता ने कुरान की प्रति संसद के सामने ही फाड़नी शुरू कर दी. पुलिस घटना को देखती रही लेकिन व्यक्ति पर कोई कार्रवाई नहीं की.
स्वीडन में कुरान की प्रति जलाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि नीदरलैंड में कुरान को फाड़ने का मामला सामने आया है. नीदरलैंड में एक शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में ही डच संसद के सामने कुरान के पन्ने फाड़े और उन्हें जमीन पर फेंक दिए. इसके बाद शख्स जमीन पर पड़े पन्नों को अपने पैरों से रौंदता हुआ भी दिखा. मुस्लिम देश सऊदी अरब ने एक बयान जारी कर नीदरलैंड की इस घटना पर सख्त आपत्ति जताई है.
सऊदी विदेश मंत्रालय ने जर्मनी के एक अति-दक्षिणपंथी इस्लाम विरोधी समूह के नेता द्वारा नीदरलैंड में कुरान की प्रति फाड़ने की कड़ी निंदा और भर्त्सना करते हुए एक बयान जारी किया है.
कुरान की प्रति फाड़ने वाले शख्स का नाम एडविन वैगन्सवेल्ड बताया जा रहा है जो धुर-दक्षिणपंथी जर्मन संगठन Patriotic Europeans Against the Islamicisation of the Occident (Pegida) के डच चैप्टर का प्रमुख है. Pegida यूरोप में इस्लाम के खिलाफ चलाया जाने वाला धुर-दक्षिणपंथी राजनीतिक आंदोलन है.
एडविन का कुरान फाड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो डच संसद के सामने चलकर आता है और कैमरे की मौजूदगी में कुरान के पन्ने फाड़ने लगता है. वो कुरान पर खड़े होकर कुरान की दूसरी किताब फाड़ता हुआ दिख रहा है.
इसे लेकर सऊदी के मंत्रालय ने कहा, 'इस तरह की घृणित हरकत दुनिया भर के करोड़ों मुसलमानों की भावनाओं को भड़काती है. हम बातचीत, सहिष्णुता और सह-अस्तित्व के मूल्यों को फैलाने और घृणा-उग्रवाद को खारिज करने पर जोर देते हैं.'
संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रालय ने भी मंगलवार को एक बयान जारी कर इसकी निंदा की है. मंत्रालय ने कहा, 'UAE का विदेश और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्रालय (MoFAIC) इस तरह के उल्लंघनों को अस्वीकार करता है. मंत्रालय ने ऐसे समय में धार्मिक प्रतीकों का सम्मान करने और ध्रुवीकरण से बचने की आवश्यकता पर जोर दिया जब दुनिया को सहिष्णुता और सह-अस्तित्व के मूल्यों को फैलाने और नफरत, उग्रवाद को खारिज करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए.'

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.











