
पुलिस का घेरा, सरेंडर और फिर एनकाउंटर... कोर्ट केस की डायरी से जानिए गैंगस्टर आनंदपाल के फेक एनकाउंटर की रीयल स्टोरी
AajTak
कुख्यात गैंगस्टर रहे आनंदपाल सिंह एनकाउंटर मामले में नया मोड़ आ गया है. सीबीआई कोर्ट ने इसे कथित फर्जी एनकाउंटर बताया है और सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है. 24 जून 2017 को चूरू के मालासर गांव में एसओजी ने आनंदपाल का एनकाउंटर किया था. कोर्ट ने सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट भी खारिज कर दी है.
राजस्थान के चर्चित गैंगस्टर आनंदपाल सिंह एनकाउंटर मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है और कथित फर्जी मुठभेड़ करने वाले 7 पुलिस अफसरों के खिलाफ हत्या का केस चलाए जाने का आदेश दिया है. अदालत ने केंद्रीय जांच एजेंसी की क्लोजर रिपोर्ट भी खारिज कर दी है और निर्देश दिया कि इसमें शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या और अन्य आरोपों में FIR दर्ज की जाए.
इसके साथ ही आनंदपाल के फेक एनकाउंटर की रीयल स्टोरी भी सामने आ गई है. आनंदपाल के वकील ने कोर्ट में इस बात के पुख्ता सुबूत दिए कि पहले पुलिस ने एक घर के बाहर घेरा डाला, फिर आनंदपाल को छत पर जाकर सरेंडर करवाया और उसके बाद करीब से गोली मार दी. बाद में इसे एनकाउंटर का दावा कर दिया. इतना ही नहीं, जिस पिस्तौल से गोली मारी गई, वो एक पुलिसवाले की थी. जबकि सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट में उस पुलिसवाले के मौके पर मौजूद होने का जिक्र ही नहीं किया गया.
आनंदपाल की पत्नी ने दायर की थी याचिका
अदालत का ये आदेश आनंदपाल की पत्नी राज कंवर की याचिका पर आया है. इस याचिका में सीबीआई की उस क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती दी गई थी, जिसमें तत्कालीन चूरू एसपी राहुल बारहट, डीएसपी (कुचामन सिटी) विद्या प्रकाश, इंस्पेक्टर सूर्य वीर सिंह और अन्य को क्लीन चिट दी गई थी.
मालासर गांव में कथित मुठभेड़ में मारा गया था आनंदपाल
गैंगस्टर आनंदपाल सिंह 24 जून 2017 की रात चूरू के गांव मालासर में कथित पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था. पुलिस ने दावा किया था कि जिस घर में वो छिपा हुआ था, उसकी घेराबंदी करने के बाद उसे सरेंडर करने के लिए कहा गया, लेकिन आनंदपाल ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी और जवाबी कार्रवाई में आनंदपाल मारा गया. घटना में गड़बड़ी के आरोप लगाए गए और 18 दिन तक शव रखकर विरोध-प्रदर्शन हुए. उसके बाद दिसंबर 2017 में राजस्थान सरकार ने इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया था.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








