
पुलिस कस्टडी, लॉकअप में मौत और जांच में ट्विस्ट... कैसे सुलझेगी सलमान खान के घर फायरिंग करने वालों की पहेली
AajTak
14 अप्रैल को सामने आई गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हमले की तस्वीरों ने पूरे देश को दहला दिया था. जब देश के चहेते स्टार सलमान खान के घर बाइक से आए दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. इसके बाद जांच आगे बढ़ी और फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात के भुज से पकड़ लिए गए थे.
Galaxy Apartment Firing Case: सुपर स्टार सलमान खान के घर यानी गैलेक्सी अपार्टमेंट पर पिछले महीने की 14 तारीख को फायरिंग करने वाले हमलावरों को जिस शातिर अपराधी ने हथियार मुहैया कराए थे, उसने पुलिस लॉकअप में खुदकुशी कर ली. अनुज थापन नाम इस अपराधी को गिरफ्तार करने के बाद मुंबई पुलिस के मुख्यालय में क्राइम ब्रांच ने लॉकअप में रखा था. हालांकि वहां हर वक्त सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होती है, लेकिन इसके बावजूद अनुज ने लॉकअप में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. जिसकी वजह से ये मामला और भी उलझता नजर आ रहा है.
शूटआउट के 17 दिन बाद आया नया ट्विस्ट 14 अप्रैल को सामने आई गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हमले की तस्वीरों ने पूरे देश को दहला दिया था. जब देश के चहेते स्टार सलमान खान के घर बाइक से आए दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. इसके बाद जांच आगे बढ़ी और फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात के भुज से पकड़ लिए गए थे. लेकिन अब उस वारदात के 17 दिन बाद इस मामले में आए एक नये ट्विस्ट ने हर किसी को चौंका दिया है.
ट्विस्ट ये है कि इस केस के एक अहम आरोपी ने मुंबई पुलिस की हिरासत में ही फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली है. ये वो मुल्जिम है, जिसे मुंबई क्राइम ब्रांच ने शूटआउट के सिलसिले में गिरफ्तार किया था और उस पर सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटरों को हथियार सप्लाई करने का इल्जाम था.
1 मई 2024, सुबह 12.15 बजे, मुंबई पुलिस हेडक्वार्टर मुंबई पुलिस के मुख्यालय में मौजूद क्राइम ब्रांच के दफ्तर में रोज की तरह काम काज चल रहा था. इसी बीच हवालात के बाहर पहरा ड्यूटी पर तैनात पुलिसवालों ने ये गौर किया कि एक हवालात में बंद एक मुल्जिम काफी देर से वॉशरूम से बाहर नहीं निकल रहा है. ये वॉशरूम हवालात के अंदर ही मौजूद है. अब पुलिसवालों ने पहले वॉशरूम में दस्तक दी और जब अंदर से कोई जवाब नहीं आया, तो उन्होंने दरवाजा खोल दिया.
फंदे पर लटका हुआ था आरोपी अंदर की तस्वीर देख कर पुलिसवालों की पैरों तले जमीन खिसक गई. वॉशरूम के अंदर मुल्जिम फंदे से लटक रहा था. आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया और पुलिस फौरन उसे लेकर पास के ही जीटी अस्पताल में पहुंची. लेकिन डॉक्टरों ने उसे ब्रॉट डेड करार दिया. पुलिस हिरासत में खुदकुशी करने वाला ये शख्स कोई और नहीं सलमान खान के घर पर हुए शूटआउट के सिलसिले में पकड़े गए उन दो बदमाशों में से एक था, जिन पर शूटरों को हथियारों की सप्लाई करने का इल्जाम है और इस आरोपी का नाम था अनुज थापन.
पंजाब से पकड़ा गया था अनुज थापन सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर विक्की गुप्ता और सागर पाल के खुलासे के बाद क्राइम ब्रांच ने अनुज थापन और उसके एक साथी सोनू कुमार बिश्नोई को पंजाब से गिरफ्तार किया था. इनमें अनुज थापन पंजाब के अबोहर का रहनेवाला था. पुलिस की मानें तो दोनों पंजाब में ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करते थे और इन्हीं दोनों ने मुंबई में शूटर विक्की गुप्ता और सागर पाल को शूटआउट के लिए हथियार मुहैया करवाए थे.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







