
'पुलिस अंकल मम्मी खाना नहीं देती, मांगने पर मारती', मां की शिकायत लेकर थाने पहुंचा बच्चा
AajTak
बिहार के सीतामढ़ी में एक 8 साल का बच्चा अपनी ही मां की शिकायत करने थाने पहुंच गया. बच्चे ने रोते हुए पुलिसवाले से कहा कि उसे मम्मी खाना नहीं देती और मांगने पर पीटती है.
बिहार के सीतामढ़ी में एक बच्चा अपनी ही मां की शिकायत लेकर थाने पहुंच गया. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 8 साल का बच्चा जब मां की शिकायत लेकर मासूम नगर थाने पहुंचा तो थोड़ी देर के लिए पुलिसवाले भी हैरान रह गए.
बच्चे ने रो-रो कर पुलिसवालों को अपनी पिटाई की दास्तान सुनाई. जो बच्चा अपनी मां की शिकायत लेकर थाने पहुंचा था उसका नाम शिवम कुमार है और वो चन्द्रिका मार्केट गली में रहने वाले संदीप गुप्ता का बेटा है. वहीं बच्चे ने अपनी मां का नाम सोनी देवी बताया है.
अपनी मां की शिकायत करने वाला बच्चा शिवम चौथी क्लास का छात्र है. रोते-बिलखते हुए उसकी बातों को सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान हो गए.
बच्चे ने आरोप लगाया कि पुलिस अंकल, मां खाना छीनकर फेंक देती है और उसके कान में घाव है लेकिन फिर भी मम्मी उसे वहीं पर मारती है. बच्चे ने आरोप लगाया कि उसकी मां ना तो खुद खाना बनाती है और ना ही किसी को बनाने देती है.
नगर थाने में शिकायत करने के लिए पहुंचे बच्चे ने बताया कि जब वो अपनी मां सोनी देवी से खाना मांगने गया तो उसकी मां ने उसकी पिटाई कर दी. उसकी मां उसे समय से खाना भी नहीं देती है.
बच्चे की बात सुनकर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने उसे खाना खिलाया, और कार्रवाई का भरोसा देते हुए प्यार से समझा कर परिजनों को सौंप दिया. इसके बाद बच्चा भी चुपचाप अपने घर लौट गया.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











