
पुलिसकर्मी पत्नी और 3 साल की बेटी को काटा, फिर की खुदकुशी, हत्या की सनसनीखेज वारदात
AajTak
बुलढाना में एक महिला पुलिसकर्मी और उसकी तीन साल की बेटी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि इसके बाद हत्यारे पति ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस का कहना है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, उसी के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी.
महाराष्ट्र के बुलढाना में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई. जहां एक महिला पुलिसकर्मी और उसकी मासूम बेटी की तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि इसके बाद हत्यारे पति ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे इलाके में पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
जिले के चिखली शहर में सोमवार सुबह 10 बजे के करीब चिखली पुलिस स्टेशन में कार्यरत महिला पुलिस कर्मचारी और उसके 3 वर्षीय मासूम बेटी की पंचमुखी महादेव मंदिर इलाके में स्थित घर में पेट में तेज हथियार घोंप कर हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड को अंजाम मृतका के पति ने दिया. बताया जा रहा है कि इस घटना के समय 8 वर्षीय दूसरी बेटी स्कूल गई थी, जिसके कारण वह बच गई.
महिला पुलिसकर्मी और उसकी 3 साल की बेटी का मर्डर
पत्नी और बेटी को मारने के बाद हत्यारे पति किशोर कुटे ने 15 किलोमीटर दूर एक झाड़ से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. इस दिल दहला देने वाली घटना से पुलिस प्रशासन समेत पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. परिवार के लोगों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे थे. लेकिन किशोर ने ऐसा क्यों किया किसी को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. परिवार के लोगों का कहना है कि इस वारदात उनकी बड़ी बेटी आनथ हो गई है.
पुलिस कई एंगल से इस मामले की जांच में जुटी
वहीं, पुलिस का कहना है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, उसी के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी. शुरुआती जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है. पोस्टमार्टम के बाद ही शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










