
'पुलिसकर्मियों का काम माफी लायक नहीं', सिक्योरिटी गार्ड की कस्टोडियल डेथ पर भड़के CM स्टालिन, CBI को सौंपेंगे केस
AajTak
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 27 साल के मंदिर के गार्ड अजीत कुमार की हिरासत में मौत की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने की घोषणा की है. मद्रास हाईकोर्ट ने पुलिस की कार्रवाई की कड़ी आलोचना की, इसे बर्बरता और राज्य द्वारा नागरिक की हत्या बताया.
CM MK Stalin on Tamil Nadu custodial death: तमिलनाडु में 27 साल के मंदिर के गार्ड अजीत कुमार की हिरासत में मौत का मामले से बवाल मच गया है. इस मामले को लेकर राजनीतिक भड़क गई और न्याय की मांग की जा रही है. मंगलवार को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घोषणा की है कि अजीत की हिरासत में मौत के मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपी जाएगी.
अजीत की मौत कथित तौर पर थिरुप्पुवनम पुलिस थाने में पुलिस प्रताड़ना के बाद हुई थी. अजीत को पुलिस ने मंदिर से आभूषण चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था.
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने पुलिस द्वारा किए गए कृत्य को 'अक्षम्य और अन्यायपूर्ण' करार दिया है. यह ऐसी घटना है जिसे कोई भी सही नहीं ठहरा सकता है. ऐसे कृत्य कहीं भी और कभी नहीं होनी चाहिए'.
उन्होंने कहा कि इस मामले में पांच पुलिसकर्मियों को दोषी बनाया गया है. मामले की जांच में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए केस सीबीआई को सौंपने का फैसला लिया गया है.
यह भी पढ़ें: 'ताकत के नशे में चूर हो चुकी है पुलिस', सिक्योरिटी गार्ड की हिरासत में मौत पर मद्रास हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










