
पुलवामा में आतंकियों का दुस्साहस, BJP नेता को घर में घुस कर गोलियों से भूना
Zee News
एक अन्य घटना में जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पुलवामा जिले के एक कैंप में आत्मसमर्पण कर चुके आतंकवादी (Terrorists) ने पुलिस कर्मी से उसकी राइफल छीन उसी पर गोली चला दी.
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में पुलवामा जिले के त्राल इलाके में आतंकवादियों ने भाजपा (BJP) के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी. अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों ने आज शाम को बीजेपी पार्षद राकेश पंडित के घर में घुसकर हमला किया. उन्होंने कहा कि राकेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों की गोलीबारी में एक महिला भी घायल हुई है. एक अन्य घटना में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के एक कैंप में आत्मसमर्पण कर चुके आतंकवादी ने पुलिस कर्मी से उसकी राइफल छीन उसी पर गोली चला दी. अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी की पहचान मोहम्मद अमीन मलिक के तौर पर हुई है जिसने दक्षिण कश्मीर के त्राल इलाके में स्थित स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के कैंप में कांस्टेबल अमजद खान से राइफल छीन उसी पर गोली चला दी.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










