
पुतिन से मीटिंग के बाद ट्रंप ने जेलेंस्की को मिलाया फोन, 'सीजफायर' पर यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कही ये बात
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अलास्का में एक शानदार और सफल दिन रहा. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात बहुत अच्छी रही, उसी तरह देर रात यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की और कई यूरोपीय नेताओं, जिनमें नाटो महासचिव भी शामिल हैं, उनसे हुई बातचीत भी सकारात्मक रही. वहीं, ज़ेलेंस्की ने सोमवार को वॉशिंगटन जाने का ऐलान किया.
यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि वह रूस के साथ युद्ध खत्म करने के लिए सहयोग करने को तैयार हैं. ट्रंप से बातचीत के बाद ज़ेलेंस्की ने सोमवार को वॉशिंगटन जाने का ऐलान किया.एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने ज़ेलेंस्की को बताया कि व्लादिमीर पुतिन युद्धविराम की बजाय व्यापक शांति समझौते को प्राथमिकता देते हैं. इसके बाद ज़ेलेंस्की ने ट्रंप के प्रस्ताव का समर्थन किया कि अमेरिका, रूस और यूक्रेन के बीच त्रिपक्षीय बैठक होनी चाहिए.
ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन शांति लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. अहम मुद्दों पर नेताओं के स्तर पर बातचीत होनी चाहिए और त्रिपक्षीय प्रारूप इसके लिए उपयुक्त है. उन्होंने कहा कि यूरोपीय नेताओं की मौजूदगी बातचीत के हर फेज में होनी चाहिए, ताकि ठोस सुरक्षा गारंटी सुनिश्चित हो सके.
दरअसल, अलास्का में हुई ट्रंप-पुतिन की मुलाकात में रूस-यूक्रेन युद्धविराम पर कोई समझौता नहीं हुआ है. इसके बाद ट्रंप ने अलास्का से वॉशिंगटन लौटते समय ज़ेलेंस्की और अन्य यूरोपीय नेताओं को फोन मिलाया. यूक्रेनी नेता के साथ ये टेलीफोनिक बातचीत करीब एक घंटे से ज़्यादा समय तक चली. एक्सियोस के अनुसार माना जा रहा है कि ट्रंप ने ज़ेलेंस्की से युद्धविराम के बजाय तेज़ शांति समझौते पर बातचीत करने के लिए कहा है.ज़ेलेंस्की ने त्रिपक्षीय बैठक का समर्थन किया
ज़ेलेंस्की ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनकी लंबी और सार्थक बातचीत हुई. उन्होंने यूक्रेन, रूस और अमेरिका के बीच त्रिपक्षीय बैठक के ट्रंप के प्रस्ताव का समर्थन किया. ज़ेलेंस्की ने ट्वीट किया कि यूक्रेन शांति स्थापित करने के लिए पूरी ताकत से काम करने की अपनी तत्परता की पुष्टि करता है.
पुतिन से मुलाकात अच्छी रही, अब जेलेंस्की से होगी बात: ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अलास्का में एक शानदार और सफल दिन रहा. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात बहुत अच्छी रही, उसी तरह देर रात यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की और कई यूरोपीय नेताओं, जिनमें नाटो महासचिव भी शामिल हैं, उनसे हुई बातचीत भी सकारात्मक रही. सभी ने तय किया कि रूस–यूक्रेन युद्ध खत्म करने का सबसे बेहतर रास्ता सीधे शांति समझौते की ओर बढ़ना है, न कि केवल युद्धविराम, जो अक्सर टिकता नहीं है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की सोमवार दोपहर को ओवल ऑफिस (व्हाइट हाउस) आएंगे. अगर सब ठीक रहा, तो फिर राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात का कार्यक्रम बनेगा. इससे लाखों लोगों की ज़िंदगियां बच सकती हैं.
'सीजफायर' को लेकर क्या बोले जेलेंस्की?

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







