
पुतिन की दो दिवसीय भारत यात्रा से पहले दिल्ली बनी हाई-टेक सुरक्षा किला, मल्टी-ग्रिड कवच तैनात
AajTak
दिल्ली एक बार फिर इतिहास के खास मेहमान की मेज़बानी के लिए तैयार है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिनों के दौरे पर भारत आ रहे हैं, और राजधानी इस वक्त एक अभूतपूर्व सुरक्षा घेरे में है. जहां हर सेकंड, हर हरकत पर नजर रखी जा रही है.
दिल्ली इन दिनों एक ऐसी सुरक्षा व्यवस्था के बीच है जैसी राजधानी अक्सर नहीं देखती. वजह - रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार से भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आ रहे हैं और उनकी पूरी मूवमेंट को लेकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को सबसे ऊंचे स्तर पर रखा गया है.
सूत्रों के मुताबिक, पुतिन की यात्रा के लिए दिल्ली में मल्टी-ग्रिड सिक्योरिटी सिस्टम लागू किया गया है. यह सुरक्षा कवच बेहद व्यापक और अभूतपूर्व बताया जा रहा है. रूसी खुफिया एजेंसी और भारतीय सुरक्षा टीमें पिछले कई दिनों से एक जगह मिलकर सुरक्षा की हर परत की जांच कर रही हैं.
राष्ट्रपति के ठहरने के स्थान पर सुरक्षा के सबसे कड़े इंतजाम किए गए हैं. अंदरूनी सुरक्षा रूस की एजेंसियों के ज़िम्मे होगी, जबकि बाहरी घेरा दिल्ली पुलिस, स्पेशल कमांडो, SWAT टीम, एंटी-टेरर स्क्वॉड (ATS) और क्विक रिएक्शन टीम (QRT) संभालेंगी.
तकनीकी निगरानी भी इस बार पहले से कहीं ज्यादा मजबूत की गई है. ड्रोन सिस्टम और CCTV के ज़रिए शहर की निरंतर निगरानी हो रही है, वहीं AI-आधारित तकनीकी इंटेलिजेंस सिस्टम अपग्रेड किया गया है ताकि रियल-टाइम सिचुएशनल अलर्ट्स मिल सकें.
यह भी पढ़ें: Vladimir Putin Net Worth: अपनी ट्रेन, प्राइवेट जेट, 700 कारें... महल जैसा घर, जानिए कितने अमीर हैं राष्ट्रपति पुतिन
इसके अलावा, नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को भी खास तैनाती दी गई है. NSG का एंटी-ड्रोन सिस्टम कई सीक्रेट स्थानों पर सक्रिय है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










