
पुतिन की चेतावनी- डोनेट्स्क, लुहान्स्क, जापोरिजिया और खेरसॉन हमारे, हमला किया तो...
AajTak
क्रेमलिन में आयोजित कार्यक्रम में रूसी शीर्ष अधिकारियों को सबोधित करते हुए पुतिन ने चेतावनी देते हुए कहा कि डोनेट्स्क, लुहान्स्क, जापोरिजिया, खेरसॉन के लोग अब रूसी नागरिक हो चुके हैं. अगर इन पर हमला हुआ तो उसे रूस पर हमला माना जाएगा. रूस अपने नागरिकों और अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी ताकत से जवाबी कार्रवाई करेगा.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अंतरराष्ट्रीय नियमों को दरकिनार कर यूक्रेन के कब्जे वाले चार इलाकों को अपने देश में शामिल करने के आधिकारिक दस्तावेद पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. क्रेमलिन में आयोजित कार्यक्रम में रूसी शीर्ष अधिकारियों को सबोधित करते हुए पुतिन ने चेतावनी देते हुए कहा कि डोनेट्स्क, लुहान्स्क, जापोरिजिया, खेरसॉन के लोग अब रूसी नागरिक हो चुके हैं. अगर इन पर हमला हुआ तो उसे रूस पर हमला माना जाएगा. रूस अपने नागरिकों और अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी ताकत से जवाबी कार्रवाई करेगा.
पुतिन ने कहा कि पूर्व नेताओं द्वारा नाटो का विस्तार न करने का वादा एक धोखे में बदल गया है. कीव से सैन्य कार्रवाई को 'तुरंत' बंद करने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि यूक्रेन को बातचीत करनी चाहिए. हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि रूस अपने साथ मिलाए गए नए क्षेत्रों से अपना कब्जा नहीं छोड़ेगा. उन्होंने पश्चिम देशों पर जर्मनी में रूसी गैस पाइपलाइनों में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया और कहा कि पश्चिमी देश रूस को 'कॉलोनी' बनाना चाहते हैं. पश्चिम रूस को कमजोर और विघटित करने का एक नया मौका ढूंढ रहा है, वे इस सच्चाई से बाहर नहीं आ पा रहे हैं कि हमारा इतना महान देश है."
यूक्रेनी क्षेत्रों में रूस ने कराया था जनमत संग्रह
बता दें कि रूस ने 23 से 27 सितंबर के बीच डोनेत्स्क, लुहांस्क, जेपोरीजिया और खेरसान में जनमत संग्रह करवाया था. इसके बाद दावा किया है कि चारों इलाकों के ज्यादातर लोगों ने रूस के साथ आने के पक्ष में वोट दिया है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दावा है कि डोनेत्स्क में 99.2%, लुहांस्क में 98.4%, जेपोरीजिया में 93.1% और खेरसान में 87% लोगों ने रूस के साथ जाने के पक्ष में वोट डाला है.
क्रीमिया को ऐसे ही मिलाया था?
गौरतलब है कि फरवरी 2014 में रूस और यूक्रेन में संघर्ष शुरू हो गया था. ये संघर्ष यूक्रेन में राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों की वजह से भड़का था. यानुकोविच रूस समर्थित नेता थे. 22 फरवरी 2014 को यानुकोविच देश छोड़कर भाग गए. 27 फरवरी को रूसी सेना ने क्रीमिया पर कब्जा कर लिया. मार्च 2014 में क्रीमिया में जनमत संग्रह करवाया गया. दावा किया गया था कि इसमें 97 फीसदी लोगों ने रूस में शामिल होने के पक्ष में वोट दिया था. 18 मार्च 2014 को क्रीमिया आधिकारिक तौर पर रूस का हिस्सा बन गया.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








