
पुतिन की एक धमकी से सहम गया यूरोप, जानिए गैस के लिए रूस पर कितने निर्भर हैं ये देश
AajTak
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की धमकी के बाद यूरोप के 4 देश रूसी गैस खरीदने के लिए रूबल में भुगतान करने को राजी हो गए हैं. रूस ने धमकी दी थी कि गैस की डिलीवरी तभी होगी, जब उसका भुगतान उसकी मुद्रा रूबल में किया जाएगा.
यूक्रेन से जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की एक धमकी ने पूरे यूरोप को सहमा दिया है. पुतिन ने पिछले महीने धमकाया था कि 'गैर मित्र देशों' को रूस से गैस खरीदने के लिए रूसी मुद्रा रूबल में भुगतान करना होगा. अब रूबल में भुगतान नहीं करने पर रूस ने बुल्गारिया और पोलैंड को दी जाने वाली गैस की सप्लाई रोक दी है. वहीं, एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पुतिन की धमकी के बाद यूरोप के चार देश झुक गए हैं और रूबल में भुगतान करने को राजी हो गए हैं.
यूक्रेन के साथ जंग के दौरान भी रूस ने यूरोपीय देशों को गैस की सप्लाई जारी रखी थी. लेकिन बाद में जब यूरोपीय देश रूस के खिलाफ खड़े होने लगे तो पुतिन ने धमका दिया कि गैस लेनी है तो भुगतान रूबल में करना होगा.
रूस की सरकारी गैस एजेंसी गजप्रोम ने रूबल में भुगतान नहीं करने पर पोलैंड और बुल्गारिया की गैस सप्लाई रोक दी है. इसके बाद पूरे यूरोप में हलचल पैदा हो गई है.
पोलैंड और बुल्गारिया ने रूस पर 'ब्लैकमेल' करने का आरोप लगाया है. बुल्गारिया के प्रधानमंत्री किरील पेतकोव ने इसे ब्लैकमेल बताते हुए कहा कि गजप्रोम का गैस डिलीवरी को रोकना समझौते का उल्लंघन है. हम इस रैकेट के आगे नहीं झुकेंगे.
ये भी पढ़ें-- 9 मई को रूस बनाना चाहता है यूक्रेन पर जीत का जश्न, 18 दिन में कैसे युद्ध की तस्वीर बदलेंगे पुतिन?
इसी बीच बुधवार यूरोपियन यूनियन के अधिकारियों ने भी एक इमरजेंसी मीटिंक की. यूरोपियन कमिशन के अध्यक्ष उर्सुला वोन डेर लेयेन ने कहा कि रूस गैस के जरिए ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है. हालांकि, रूस के राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने ब्लैकमेल करने के आरोपों को खारिज किया है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








