
पुतिन और किम जोंग के बीच होगी सीक्रेट मीटिंग! नॉर्थ कोरिया से रूस के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन
AajTak
रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमिलन की वेबसाइट पर जारी बयान में कहा गया है कि पुतिन के न्योते पर किम जोंग उन रूस आएंगे और यह मुलाकात आगामी दिनों में होगी. उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी केसीएनए ने भी किम जोंग के पुतिन से मिलने की पुष्टि की है.
बीते काफी समय से अंतर्राष्ट्रीय गलियारों में रूसी राष्ट्रपति पुतिन और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की मुलाकात की अटकलें तेज थीं. लेकिन अब दोनों देशों की ओर से पुतिन और किम के जल्द मुलाकात की पुष्टि कर दी गई है. कहा जा रहा है कि उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग जल्द ही रूस जाने वाले हैं, जहां वह राष्ट्रपति पुतिन से मिलेंगे. इस मुलाकात से पश्चिमी देशों की चिंताएं बढ़ गई है जिसकी वजह दोनों देशों के बीच होने वाला संभावित हथियार सौदा है.
रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमिलन की वेबसाइट पर जारी बयान में कहा गया है कि पुतिन के न्योते पर किम जोंग उन रूस आएंगे और यह मुलाकात आगामी दिनों में होगी. उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी केसीएनए ने भी किम जोंग के पुतिन से मिलने की पुष्टि की है.
क्या रूस के लिए रवाना हो गए हैं किम जोंग?
एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के कुछ पत्रकारों ने उत्तर कोरिया-रूस की सीमा के पास एक स्टेशन पर किम जोंग उन की विशेष ट्रेन देखी. हरे और पीले रंग की इस ट्रेन का इस्तेमाल किम जोंग विदेशी दौरों के लिए करते हैं. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि किम जोंग इस ट्रेन में सवार थे या नहीं?
वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि उत्तर कोरिया से एक ट्रेन किम जोंग उन को लेकर रूस रवाना हो गई है, जहां वह पुतिन से मुलाकात कर सकते हैं. एक रिपोर्ट में दक्षिण कोरिया के सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया गया कि यह ट्रेन संभावित रूप से रविवार शाम को उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग से रवाना हो गई है और मंगलवार को रूस पहुंचेगी. इस बीच मंगलवार शाम को किम जोंग और पुतिन के बीच बैठक हो सकती है.
क्या मंगलवार को पुतिन से मिलेंगे किम जोंग?

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








