
पुणे में होर्डिंग गिरने से दो घायल, स्टेट हाईवे पर टोल बूथ के पास हुआ हादसा
AajTak
पुणे सोलापुर स्टेट हाईवे पर कवाडीपाट टोल बूथ के पास होर्डिंग गिरने से दो लोग घायल हो गए. गुलमोहर लॉन के सामने हुए हादसे में दूल्हे के लिए लाया गया घोड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके अलावा दो और लोग घायल हुए हैं.
पुणे सोलापुर स्टेट हाईवे पर कवाडीपाट टोल बूथ के पास होर्डिंग गिरने से दो लोग घायल हो गए. गुलमोहर लॉन के सामने हुए हादसे में दूल्हे के लिए लाया गया घोड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके अलावा दो और लोग घायल हुए हैं.
हाल ही में मुंबई के घाटकोपर में होर्डिंग गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई थी और 74 घायल हो गए थे. 13 मई को मुंबई में अचानक तूफान आया और बारिश हुई. धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाएं चलने से घाटकोपर के छेदा नगर इलाके में एक बड़ा होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिर गया और भयंकर हादसा हो गया. शुरुआत में 14 लोगों के शव मिले थे और 77 घायलों को अस्पताल भेजा गया था. लेकिन बाद में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 16 पहुंच गया था और 74 लोग घायल हो गए थे.
जांच में सामने आया कि ये होर्डिंग अवैध था और 15 हजार वर्ग फीट से ज्यादा क्षेत्रफल में लगा था. इस होर्डिंग का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज चुका था.
कौन-कौन सी एजेंसियां होर्डिंग लगाने की अनुमति देती हैं? होर्डिंग लगाने के लिए उस एजेंसी की अनुमति जरूरी होती है जिसकी भूमि पर होर्डिंग लगाई जा रही है. मुंबई में कई तरह की जमीनें हैं. जैसे कलेक्टर लैंड, सॉल्ट पैन लैंड, मुंबई पोर्ट ट्रस्ट लैंड, बीएमसी लैंड आदि. इसलिए अगर कोई किसी जमीन पर होर्डिंग लगा रहा है तो उसे संबंधित लैंड अथॉरिटी से अनुमति लेनी पड़ती है. साथ ही बीएमसी की इजाजत भी जरूरी है.
किस साइज को दी जाती है मंजूरी? आमतौर पर बीएमसी 40×40 आकार को मंजूरी देता है लेकिन इस होर्डिंग का आकार अलग था क्योंकि यह बीएमसी लैंड पर नहीं थी.
क्या अवैधता का निर्णय आकार के आधार पर किया जाता है? अवैधता का निर्णय मुख्यत: अधिकारियों की अनुमति के आधार पर किया जाता है. अगर होर्डिंग मालिक ने सभी आवश्यक अनुमति ले ली हैं तो यह वैध है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











