
पुणे में विवादित पोस्ट को लेकर दो गुटों में कैसे बढ़ा तनाव, देखें रणभूमि
AajTak
पुणे के यवत गांव में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की घटना सामने आई, जिसके बाद तनाव बढ़ गया. विवादित पोस्ट डालने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया गया और पुलिस ने पेट्रोलिंग बढ़ाई. भाजपा विधायक ने विरोध प्रदर्शन किया और अतिरिक्त बल तैनात किया गया. दूसरी ओर, अमेरिका के पूर्व राजदूत ने पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की और पिछली सरकार की प्रतिक्रिया पर टिप्पणी की. विदेश मंत्रालय ने F-35 लड़ाकू विमान की बिक्री पर बातचीत से इनकार किया और रूस से तेल खरीद पर भारत-रूस संबंधों को मजबूत बताया. न्यूयॉर्क, चीन, रूस, मैक्सिको और पेरू में बाढ़, भूस्खलन और रेत के तूफान ने तबाही मचाई. ईरान के राष्ट्रपति के पाकिस्तान दौरे पर भारत की चिंताएं बढ़ सकती हैं.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











