
पुणे में वरिष्ठ नागरिकों का मैचमेकिंग इवेंट वायरल, लोग बोले- प्यार की कोई उम्र नहीं होती
AajTak
पुणे में 60 से 80 वर्ष के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित एक अनोखा मैचमेकिंग कार्यक्रम सोशल मीडिया पर वायरल हो है.रहा है. इंफ्लुएंसर शेनाज ट्रेजरी द्वारा शेयर किए गए वीडियो ने यह संदेश दिया कि प्यार और साथ की चाह की कोई उम्र सीमा नहीं होती.
पुणे में वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित मैच मेकिंग इवेंट एक खास ने यह साबित कर दिया कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती. इस अनोखे आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे इंफ्लुएंसर शेनाज़ ट्रेजरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में पुणे में आयोजित एक मैचमेकिंग कार्यक्रम दिखाई देता है, जिसमें 60 से 80 साल की उम्र के बुजुर्ग शामिल थे. सभी लोग मुस्कुराते हुए, हंसते हुए और नए रिश्तों की उम्मीद के साथ एक-दूसरे से मिलते नजर आए. यह सिर्फ एक विवाह आयोजन नहीं था, बल्कि साथ और खुशी की तलाश का एक इमोशनल मंच था.
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल शेनाज ने बताया कि जब उन्होंने बुजुर्गों को संभावित जीवनसाथी से मिलते समय किशोरों की तरह मुस्कुराते हुए देखा, तो वह भावुक हो गईं. उन्होंने लिखा कि वहां मौजूद कई लोग अपने जीवनसाथी को खो चुके थे या कठिन तलाक से गुजरे थे, लेकिन फिर भी सभी दोबारा खुश होने की उम्मीद लेकर आए थे. इस आयोजन की खास बात यह थी कि यहां धर्म, जाति, पैसा या सामाजिक हैसियत जैसी कोई शर्त नहीं थी. लोग बिना झिझक बातचीत कर रहे थे, हंसी-मजाक कर रहे थे और एक-दूसरे से जुड़ रहे थे. यहां सिर्फ इंसानियत, अपनापन और प्यार को महत्व दिया गया.
सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ कई प्रतिभागियों ने बताया कि जीवन भर परिवार और जिम्मेदारियों में उलझे रहने के कारण उन्होंने खुद की खुशी पर कभी ध्यान नहीं दिया. कुछ लोगों ने महामारी के दौरान अपने जीवनसाथी को खोया, जिससे उनका अकेलापन और बढ़ गया. यह आयोजन उनके लिए दोबारा जुड़ने, खुद को खास महसूस करने और फिर से उम्मीद जगाने का मौका बना.
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब सराहा है. कई यूजर्स ने इसे भावुक कर देने वाला बताया, तो कई ने कहा कि यह समाज की उस सोच को चुनौती देता है जिसमें माना जाता है कि प्यार की एक उम्र होती है. जैसा कि शेनाज ने कहा, समाज चाहे जो भी सोचे, लेकिन पुणे के इस कमरे में मौजूद बुजुर्गों ने यह दिखा दिया कि प्यार और खुशी पाने की कोई समय सीमा नहीं होती.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








