
पुणे: पब्लिक टॉयलेट में 12 वर्षीय बच्ची से अधेड़ उम्र के शख्स ने किया दुष्कर्म, मौके से हुआ फरार
AajTak
पुणे रेलवे स्टेशन के पास एक अधेड़ उम्र के शख्स ने शौच के लिए गई 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है. बताया जा रहा है कि आरोपी को पीड़ित परिवार जानता है.
महाराष्ट्र में एक शख्स ने एक सार्वजनिक शौचालय में 12 साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. मामला पुणे रेलवे स्टेशन के पास का है. जानकारी के अनुसार, जब पीड़िता शौच करने गई तो आरोपी भी उसके पीछे वहां गया और बच्ची को हवस का शिकार बनाया.
बच्ची ने शोर मचाया तो उसके चाचा फौरन वहां पहुंचे. चाचा को देखते ही आरोपी वहां से फरार हो गया. पीड़ित परिवार ने पुलिस में इसकी शिकायत दी. जिसके बाद पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति है और पीड़ित परिवार उसे जानता है.
पांचवीं की छात्रा से दुष्कर्म इससे पहले मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में भी ऐसा ही कुछ मामला सामने आया था. जहां स्कूल के पास ही 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया. कक्षा-5 की छात्रा स्कूल में ही थी. जब वह शौच करने खुले में गई तो 50 वर्षीय शख्स ने उसके साथ दुष्कर्म किया गया. पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
सुनसान इलाके में ले जाकर किया दुष्कर्म हरपालपुर पुलिस थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक 10 वर्षीय बच्ची सुबह अपने स्कूल गई थी. उसी दौरान वह शौच के लिए बाहर निकली थी. एक 50 वर्षीय शख्स ने उसे देखा और जबरदस्ती करते हुए उसे अपने साथ ले गया. सुनसान इलाके में ले जाकर उसने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया. बच्ची के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण उस जगह पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी और POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







