पुणे: कोविड-19 से मरीज़ की मौत, भीड़ ने अस्पताल में तोड़फोड़ की, कर्मचारियों को पीटा
The Wire
महाराष्ट्र में पुणे शहर के पिम्परी चिंचवाड इलाके का मामला. पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और हमलावर भीड़ में से छह लोगों की पहचान कर ली गई है. अभी तक कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई है.
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे शहर के पिम्परी चिंचवाड इलाके में कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मौत होने के बाद उसके परिजनों ने कथित रूप से अस्पताल में तोड़फोड़ की और कर्मचारियों को पीटा. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इस संबंध में 10-12 लोगों के समूह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर देहू रोड इलाके में स्थित कंटोन्मेंट अस्पताल की है. देहू रोड थाने के उपनिरीक्षक प्रसाद गोवाले ने बताया, ‘कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद 28 वर्षीय युवक को 16 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर 87 प्रतिशत था और अस्पताल के कर्मचारियों ने युवक के परिजनों से उसे सरकारी यशवंतराव चह्वाण मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराने को कहा.’ उन्होंने बताया, ‘युवक के परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए थे, लेकिन संभवत: वहां भीड़ ज्यादा होने के कारण उसे वापस घर ले गए. सोमवार को युवक की हालत बिगड़ने पर उसे फिर से कंटोन्मेंट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इस बार उसके शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा महज 37 प्रतिशत थी, और उसकी तुरंत मौत हो गई.’
आरजी कर अस्पताल में बलात्कार और हत्या की शिकार जूनियर डॉक्टर की मां ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार के रूप में पनिहाटी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने पर सहमति दे दी है. प्रदेश भाजपा की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है, जिसमें इस सीट पर कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है.

केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि देशभर में 2017 से अब तक सीवर और सेप्टिक टैंक की ख़तरनाक सफाई के दौरान 622 सफाईकर्मियों की मौत हो चुकी है. 539 परिवारों को पूरा मुआवज़ा दिया गया, जबकि 25 परिवारों को आंशिक मुआवज़ा मिला. मौतों के मामले में उत्तर प्रदेश 86 के साथ सबसे ऊपर है, इसके बाद महाराष्ट्र (82), तमिलनाडु (77), हरियाणा (76), गुजरात (73) और दिल्ली (62) का स्थान है.

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कोटद्वार के ‘मोहम्मद’ दीपक की याचिका पर नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा कि एक 'संदिग्ध आरोपी' होने के नाते वह अपनी मनचाही राहत, जैसे सुरक्षा और पुलिस अधिकारियों के ख़िलाफ़ विभागीय जांच की मांग नहीं कर सकते. दीपक ने बीते महीने कोटद्वार में एक मुस्लिम बुज़ुर्ग के साथ दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा की जा रही बदसलूकी का विरोध किया था.

यह त्रासदी नवंबर 2014 में बिलासपुर ज़िले के नेमिचंद जैन अस्पताल (सकरी), गौरेला, पेंड्रा और मरवाही में आयोजित सरकारी सामूहिक नसबंदी शिविरों के दौरान हुई थी. ज़िला अदालत ने आरोपी सर्जन को ग़ैर-इरादतन हत्या का दोषी ठहराया और दो साल की क़ैद, 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया. साथ ही पांच अन्य आरोपियों को बरी कर दिया.

वी-डेम की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के अंत तक दुनिया में 92 तानाशाही वाले देश और 87 लोकतांत्रिक देश मौजूद थे. भारत अभी भी 'चुनावी तानाशाह' बना हुआ है, इस श्रेणी में वह 2017 में शामिल हुआ था. 179 देशों में सें भारत लिबरल डेमोक्रेसी इंडेक्स में 105वें स्थान पर है. पिछले वर्ष यह 100वें स्थान पर था.

बीते 3 फरवरी को बजट सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के बाद अनुशासनहीन व्यवहार के लिए सात कांग्रेस सांसदों और एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसद को निलंबित कर दिया गया था. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सभी दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें इन सदस्यों का निलंबन वापस लेने पर सहमति बनी.

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच केंद्र सरकार भले ही एलपीजी की किल्लत से इनकार कर रही है लेकिन गैस एजेंसियों पर लंबी क़तारें हैं. गैस की किल्लत से जूझते लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर आ रहे हैं. वहीं, दिल्ली में कुछ अटल कैंटीन बंद हैं, कई हॉस्टल मेस और गुरुद्वारों में लंगर भी सिलेंडर की कमी प्रभावित हो रहे हैं.