
पुणे: कोविड-19 पॉजिटिव वाले घरों के पेट्स का ध्यान रखने के लिए सामने आए डॉग हाउस
AajTak
पेट्स की देखभाल के लिए पुणे में डॉग हाउस और पेट्स होम समाधान के साथ सामने आए हैं. ये पहले उन लोगों के कुत्तों की देखरेख के लिए बनाए गए थे, जिन्हें काम के लिए कई-कई दिनों तक घरों से बाहर रहना पड़ता था.
कोरोना महामारी की दूसरी लहर से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले राज्यों में महाराष्ट्र भी शामिल है. ऐसे कई घर हैं जहां सभी के सभी सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव हैं. मरीज को अस्पताल में दाखिल कराने की नौबत आने की स्थिति में घर के दूसरे सदस्यों का पूरी तरह ध्यान उसी पर है. ऑक्सीजन सिलेंडर, जरूरी दवाओं, अस्पताल बेड्स के लिए भी मरीज के तीमारदारों को बहुत भागदौड़ करनी पड़ रही है. एक तरफ इंसानों के साथ ऐसे हालात हैं तो कोविड-19 मरीजों वाले घरों में कुत्तों जैसे पेट्स की देखरेख में भी दिक्कत आ रही हैं. पेट्स की देखभाल के लिए पुणे में डॉग हाउस और पेट्स होम समाधान के साथ सामने आए हैं. ये पहले उन लोगों के कुत्तों की देखरेख के लिए बनाए गए थे, जिन्हें काम के लिए कई-कई दिनों तक घरों से बाहर रहना पड़ता था और पीछे से उनके कुत्तों का ख्याल रखने वाला कोई नहीं होता.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











