
पुणे कांड के बाद ताबड़तोड़ एक्शन से परेशान बार मालिक, HC से बोले- हमें बलि का बकरा बनाया जा रहा
AajTak
बार और रेस्टोरेंट्स की ओर से पेश वकील वीना थडानी ने तत्काल सुनवाई के लिए याचिकाओं का उल्लेख किया और कहा कि पुणे में हुई घटना के बाद से कुछ दस्तावेज प्रस्तुत न करने जैसे मामूली मुद्दों पर बार और रेस्टोरेंट्स के लाइसेंस निलंबित किए जा रहे हैं. थडानी ने कहा कि इन प्रतिष्ठानों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है.
बॉम्बे हाईकोर्ट की वेकेशन बेंच ने मुंबई के विभिन्न बार और रेस्टोरेंट्स की ओर से दायर 6 याचिकाओं पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि 19 मई को पुणे में पोर्श हादसे के बाद आबकारी विभाग ने अत्यधिक कठोर कार्रवाई की थी.
इन बार और रेस्टोरेंट्स की ओर से पेश वकील वीना थडानी ने तत्काल सुनवाई के लिए याचिकाओं का उल्लेख किया और कहा कि पुणे में हुई घटना के बाद से कुछ दस्तावेज प्रस्तुत न करने जैसे मामूली मुद्दों पर बार और रेस्टोरेंट्स के लाइसेंस निलंबित किए जा रहे हैं. थडानी ने कहा कि इन प्रतिष्ठानों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है.
जस्टिस एमएम सथाये और सोमशेखर सुंदरसन की बेंच ने थडानी से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि अधिकारियों द्वारा मांगे गए जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत किए जाएं. इस पर एडवोकेट थडानी ने कहा कि दस्तावेज प्रस्तुत किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी हमारी बात सुने बिना लाइसेंस रद्द किए जा रहे हैं. इसके बाद बेंच ने याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया. साथ ही कहा कि आज की सुनवाई के लिए उनके पास पहले से ही 30 मामले सूचीबद्ध हैं.
मुंबई सेंट्रल स्थित गुड लक बार और रेस्टोरेंट की तरह याचिका में उठाए गए मुद्दे यह थे कि 25 मई 2024 को आबकारी विभाग के एक निरीक्षक ने तीन उल्लंघन पाए थे. परमिट में निर्धारित संख्या से ज़्यादा 5 महिलाएं काम कर रही थीं, बिना वैध परमिट के ग्राहकों को शराब बेची जा रही थी और परमिट रूम क्षेत्र के बाहर भी शराब परोसी जा रही थी. बार के मालिक दीपक त्यागी को उम्मीद थी कि उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया जाएगा और उन्हें इन मुद्दों पर व्यक्तिगत सुनवाई का मौक़ा दिया जाएगा. हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और 27 मई को उनका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया था.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







