
पीलीभीत में योगी आदित्यनाथ की सिक्योरिटी में खड़ा जवान लड़खड़ाते हुए गिरा, Video
AajTak
योगी आदित्यनाथ पीलीभीत के राम इंटर कॉलेज में बीजेपी उम्मीदवार जितिन प्रसाद के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. इस दौरान जब योगी मंच पर भाषण दे रहे थे, तभी उनकी सुरक्षा में तैनात जवान लड़खाता हुआ गिर गया. इस दौरान दूसरे सिक्योरिटी गार्ड ने उसको संभाल कर कुर्सी पर बैठाया और खुद सुरक्षा में तैनात हो गया. इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसमें योगी आदित्यनाथ पीलीभीत के राम इंटर कॉलेज में बीजेपी उम्मीदवार जितिन प्रसाद के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. ठीक उसी समय योगी आदित्यनाथ के पीछे उनकी सिक्योरिटी में खड़ा एक जवान लड़खड़ाते हुए मंच पर ही गिर गया.
गिरते समय मंच पर मौजूद बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद, राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार और भाजपा उम्मीदवार जितिन प्रसाद ने पलट कर उस जवान की तरफ देखा. आनन-फानन में दूसरे सिक्योरिटी गार्ड जवान ने उसको उठाया और कुर्सी पर बैठाया. इसके बाद सिक्योरिटी में तैनात दूसरा जवान खुद तैनात हो गया.
यह भी पढ़ें- VIDEO: बदायूं में मंच पर छलक पड़े संघमित्रा मौर्य के आंसू, रोती हुई आईं नजर, पूछने पर बताई ये वजह
यहां देखिए वीडियो...
मंच पर ही सुरक्षाकर्मी को मिला इलाज
यह काम इतनी सफाई से हुआ कि योगी आदित्यनाथ को भनक भी नहीं लगी कि उनके पीछे मंच पर क्या हुआ है. बताया जा रहा है जवान को मौके पर प्राथमिक उपचार दे दिया गया है. पीलीभीत जिले के सीएमओ आलोक शर्मा ने फोन पर बताया हमारी वैन और मेडिकल टीम मंच के पीछे थी. जवान को ज्यादा दिक्कत नहीं थी, इसलिए उसको वैन पर नहीं लाया गया. आप वीडियो में देख भी रहे हैं कि जब जवान जब गिर गया, तो उसको दूसरे जवान ने कुर्सी पर बैठा भी दिया था.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











