
पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग हो सकती है इस गंभीर बीमारी का निशानी, ना करें इग्नोर
AajTak
अगर लंबे समय से आपके पीरियड्स अनियमित हैं और आपको समझ नहीं आ रहा कि ऐसा क्यों हो रहा है तो आपको बता दें कि ऐसा थायराइड की समस्या के कारण हो सकता है क्योंकि थायराइड और पीरियड्स के बीच गहरा संबंध होता है.
अक्सर महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पेट, कमर और पैरों में असहनीय दर्द होता है. हालांकि, यह दर्द बिलकुल सामान्य होता है लेकिन यह आपके स्वास्थ्य के बारे में बहुत कुछ बता सकता है. कई बार पीरियड्स में होने वाला दर्द और हैवी ब्लीडिंग गंभीर बीमारियों का भी संकेत हो सकती है. इरेगुलर पीरियड्स और इसमें होने वाली हैवी ब्लीडिंग थायराइड की समस्या का भी संकेत हो सकती है.
इंडियन जर्नल ऑफ एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म के अनुसार, यह अनुमान लगाया गया है कि लगभग 4.2 करोड़ भारतीयों को थायराइड की बीमारी है. इसलिए अगर आपका मासिक धर्म आपको इस समस्या का संकेत दे सकता है तो आप पहले ही इस बीमारी पर काबू पा सकते हैं.
थायराइड और पीरियड्स के बीच क्या है कनेक्शन
थायराइड और मासिक धर्म के बीच के बारे में मुंबई के अपोलो हॉस्पिटल की गायनोकोलॉजिस्ट डॉक्टर बिंदू केएस ने कहा, ''हमारे पास एक थायरॉयड ग्रंथि है जो हार्मोन पैदा करती है. यह शरीर के मेटाबॉलिज्म और मासिक धर्म चक्र को विनियमित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. डॉ बिंदू बताती हैं कि थायरॉयड ग्रंथि दो मुख्य हार्मोन ट्राईआयोडोथायरोनिन (T3) और थायरोक्सिन (T4) का उत्पादन करती है जो प्रजनन प्रणाली को प्रभावित करते हैं.
वे एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के उत्पादन को प्रभावित करते हैं जो मासिक धर्म के चक्र को संतुलित करने के लिए जिम्मेदार होते हैं. जब थायरॉयड ग्रंथि ठीक से काम नहीं कर रही है तो या तो आपका शरीर बहुत अधिक थायरॉइड हार्मोन बनाता है जो हायपरथायरॉइडिज्म नामक स्थिति का संकेत है और अगर आपका शरीर बहुत कम थायरॉइड हार्मोन बनाता है तो इसे हाइपोथायरायडिज्म कहा जाता है.''
थायराइड की वजह से पीरियड्स में होती हैं ये परेशानियां

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











