
पीड़ित बच्चियों का बयान लेने पहुंची SIT, छह दिन की रिमांड पर आरोपी... बदलापुर केस के 5 बड़े अपडेट्स
AajTak
महाराष्ट्र के बदलापुर में एक स्कूल में 4 साल की दो बच्चियों के साथ हुई घिनौनी हरकत को लेकर लोगों में जबर्दस्त आक्रोश है. इस आक्रोश के बीच महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने स्कूलों में 'विशाखा समितियां' बनाने का आदेश दिया है. वहीं पुलिस ने इस केस में 5 FIR दर्ज की हैं. उधर, शिंदे सरकार ने मामले की जांच के लिए SIT गठित कर दी है.
महाराष्ट्र के बदलापुर में एक स्कूल में 4 साल की दो बच्चियों के साथ हुई घिनौनी हरकत को लेकर लोगों में जबर्दस्त आक्रोश है. इस आक्रोश के बीच महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने स्कूलों में 'विशाखा समितियां' बनाने का आदेश दिया है. साथ ही कहा कि स्कूलों में लगे सीसीटीवी कैमरे काम नहीं करने की स्थिति में कार्रवाई होगी. केसरकर ने कहा कि बदलापुर स्कूल में प्रशासक की नियुक्ति की घोषणा की है. कल प्रशासक बदलापुर स्कूल पर नियंत्रण कर लेगा.
केस की जांच के लिए SIT गठित बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में पुलिस या प्रशासन द्वारा लापरवाही की जांच के लिए महाराष्ट्र सरकार ने SIT का गठन किया है, इसका नेतृत्व आईजी आरती सिंह करेंगी. जानकारी के मुताबिक वह बदलापुर ईस्ट पुलिस स्टेशन पहुंच गई हैं और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात कर रही हैं. उधर, SIT की टीम एक पीड़ित बच्ची के घर बयान लेने पहुंची है.
पुलिस ने 5 FIR दर्ज की
बता दें कि घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए थे और रेलवे ट्रैक जाम कर दिया था. स्कूल में तोड़फोड़ की, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इस मामले में विरोध में प्रदर्शन कर रहे करीब 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. पुलिस ने 40 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बदलापुर मामले में कुल 5 एफआईआर दर्ज की हैं.
1. बदलापुर पूर्व में सेक्सुअल असॉल्ट केस में FIR दर्ज 2 बदलापुर ईस्ट में तोड़फोड़ केस में FIR दर्ज 3 बदलापुर वेस्ट में तोड़फोड़ के मामले में एफआईआर दर्ज 4 बदलापुर रेलवे स्टेशन के पुलिस स्टेशन में तोड़फोड़ को लेकर पुलिस ने FIR दर्ज की है 5 बदलापुर रेलवे स्टेशन पुलिस स्टेशन में रेल रोकने के मामले में भी FIR हुई है
आरोपी की पुलिस रिमांड 26 अगस्त तक बढ़ाई

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







