
पीठ दर्द से चाहिए था छुटकारा, महिला निगल गई 8 जिंदा मेंढक... ले जाना पड़ा अस्पताल
AajTak
82 साल की एक महिला ने पीठ दर्द से छुटकारा पाने के लिए 8 छोटे जिंदा मेंढकों को निगल लिया. ऐसा करने के बाद उसे पीठ दर्द से निजात तो नहीं मिला, उल्टे पेट में संक्रमण हो गया. फिर महिला को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.
चीन में एक महिला ने 8 छोटे-छोटे जिंदा मेंढकों को निगल लिया. इससे महिला के डाइजेस्टिव सिस्टम में इंफेक्शन हो गया. महिला ने ऐसा अपनी पीठ के दर्द से राहत पाने के लिए किया था. इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वी चीन में 82 साल की एक महिला अपनी पीठ के निचले हिस्से में दर्द से बेहाल थी. उसने इलाज के लिए लोककथा के अनुसार बताए गए एक उपचार का पालन किया. इसके मुताबिक वह आठ छोटे जीवित मेंढकों को निगल गईं.
पीठ में दर्द से परेशान थी मिला हांग्जो डेली की रिपोर्ट के अनुसार, इस महिला का नाम झांग है. मेंढकों को निगलने की वजह से इस बुजुर्ग महिला के पेट में तेज दर्द होने लगा. फिर उन्हें झेजियांग प्रांत के हांग्जो स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया.
आठ जिंदा मेंढक निगल गई महिला के बेटे ने बताया कि मेरी मां ने आठ जिंदा मेंढक खा लिए. अब तेज दर्द के कारण वह चल भी नहीं पा रही हैं. झांग लंबे समय से पीठ के दर्द से पीड़ित थीं. उन्होंने सुना था कि जीवित मेंढक निगलने से उनकी पीठ के निचले हिस्से के दर्द से राहत मिल सकती है.
लोक उपचार के तहत किया ऐसा काम इस लोकउपचार पर विश्वास करते हुए, दादी ने अपने परिवार को अपने इरादे के बारे में बताए बिना, अपने लिए कुछ जीवित मेंढक पकड़ने को कहा. जब उनके परिवार के लोगों ने मेंढक इकट्ठा कर लिए, तो झांग ने उन्हें पकाया नहीं, बल्कि उन्हें जिंदा निगल गई. रिपोर्ट के अनुसार, उसने पहले दिन तीन मेंढक खा लिए और अगले दिन बाकी पांच खाए.
ज्यादा तकलीफ होने पर बताई मेंढक निगलने की कहानी शुरुआत में तो उसे पेट में थोड़ी तकलीफ महसूस हुई, लेकिन अगले कुछ दिनों में दर्द बढ़ता गया. तब झांग ने मेंढक निगलने की बात परिवार को बताई. हांग्जो स्थित अस्पताल में डॉक्टरों ने झांग का टेस्ट किया. टेस्ट में पेट के अंदर पैरासाइट्स के संक्रमण और रक्त विकारों जैसी कई बीमारियों का संकेत थे.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











