
पीएम मोदी से 'सीक्रेट मीटिंग' के आरोपों पर फारूक अब्दुल्ला का जवाब, गुलाम नबी आजाद पर किया पलटवार
AajTak
फारूक अब्दुल्ला ने गुलाम नबी आजाद के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब मैं उनके (आजाद) के ऐसे बयान सुनता हूं तो मुझे हैरानी होती है. अगर मुझे प्रधानमंत्री मोदी या अमित शाह से मिलना है तो मैं दिन में मिलूंगा, रात में क्यों मिलूंगा? उन्हें यह दिन याद रखना चाहिए कि जब कोई नहीं चाहता कि उन्हें राज्यसभा की सीट मिले तब वह मैं ही था जिसने उन्हें राज्यसभा की सीट दी.
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को लेकर सनसनीखेज बयान दिया था. उन्होंने आजतक से विशेष बातचीत में कहा था कि अब्दुल्ला आजकल छिप-छिपकर रात में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ सीक्रेट मीटिंग कर रहे हैं. अब फारूक ने आजाद के इन आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है.
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि आजाद साहब मैंने कभी आपके खिलाफ बयान नहीं दिया है. आप कभी नेशनल कॉन्फ्रेंस को गिरा नहीं पाएंगे.
उन्होंने कहा कि जब मैं उनके (आजाद) के ऐसे बयान सुनता हूं तो मुझे हैरानी होती है. अगर मुझे प्रधानमंत्री मोदी या अमित शाह से मिलना है तो मैं दिन में मिलूंगा, रात में क्यों मिलूंगा? उन्हें यह दिन याद रखना चाहिए कि जब कोई नहीं चाहता कि उन्हें राज्यसभा की सीट मिले तब वह मैं ही था जिसने उन्हें राज्यसभा की सीट दी. लेकिन आज वो ये सब कह रहे हैं. उन्हें अपने एजेंट्स के नाम बताने चाहिए, जो पीएम और अमित शाह के आवास पर बैठे थे, जब मैं उनसे मिलने गया. उन्हें लोगों को बताना चाहिए ताकि वे भी सच्चाई जान सकें.
गुलाम नबी आजाद ने क्या कहा था?
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आज़ाद ने कहा था कि फारूक अब्दुल्ला इन दिनों छिप-छिपकर रात में भी पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ गुप्त बैठकें कर रहे हैं. उन्होंने कहा था कि वह दिन के समय में प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात नहीं करते हैं.
इतना ही नहीं गुलाम नबी आजाद ने कहा था कि दिल्ली में ऐसी चर्चाएं थी कि अनुच्छेद 370 को हटाने के मुद्दे पर अब्दुल्ला लोगों से बात की गई थी. ये अब्दुल्ला लोग ही थे जिन्होंने प्रधानमंत्री को घाटी के नेताओं को घर में नजरबंद करने का सुझाव दिया था.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











