पीएम मोदी बोले- 100 साल की सबसे बड़ी महामारी के खिलाफ लड़ाई में हिमाचल प्रदेश चैंपियन बनकर सामने आया
ABP News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मियों और कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के लाभार्थियों से संवाद किया. साथ ही उन्हें संबोधित भी किया.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मियों और कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के लाभार्थियों से संवाद किया. इस दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे. स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, भारत आज एक दिन में सवा करोड़ टीके लगाकर रिकॉर्ड बना रहा है. जितने टीके भारत आज एक दिन में लगा रहा है, वो कई देशों की पूरी आबादी से भी ज्यादा है. हिमाचल प्रदेश में टीकाकरण अभियान की तारीफ करते हुए कहा, "100 साल की सबसे बड़ी महामारी के विरुद्ध लड़ाई में हिमाचल प्रदेश चैंपियन बनकर सामने आया है. हिमाचल भारत का पहला राज्य बना है, जिसने अपनी पूरी योग्य आबादी को कोरोना टीके की कम से कम एक डोज लगा ली है और एक तिहाई आबादी को दूसरी डोज लगाई गई है."More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












