
पीएम मोदी बोले- मैं सीना तान कर सुनाना चाहता हूं, आज LIC के शेयर रिकॉर्ड स्तर पर है...
AajTak
पीएम मोदी ने कहा, 'सरकारी कंपनियों को लेकर भांति-भांति तरह के आरोप लगाए गए. देश को याद है कि मारुति के शेयर को लेकर क्या खेल चल रहा था. इस बारे में ज्यादा नहीं बोलना चाहता हूं.'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Naredra Modi) ने राज्यसभा में अपने भाषण के दौरान एक बार कांग्रेस को निशाने पर लिया. उन्होंने सरकारी कंपनियों में आई तेजी का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने केवल भ्रम फैलाने का काम किया है. हकीकत को गलत तरीके पेश करना कांग्रेस की पुरानी आदत है.
पीएम मोदी ने कहा, 'सरकारी कंपनियों को लेकर भांति-भांति तरह के आरोप लगाए गए. देश को याद है कि मारुति के शेयर को लेकर क्या खेल चल रहा था. इस बारे में ज्यादा नहीं बोलना चाहता हूं.'
सरकारी कंपनियों का जिक्र
देश को जानना जरूरी है कि कांग्रेस कहती है कि हमने पीएसयू को बर्बाद कर दिया, डुबो दिया. लेकिन याद कीजिए BSNL और MTNL को किसने बर्बाद किया और कब बर्बाद हुआ. कांग्रेस ने HAL का क्या हालात कर दिया था सबको पता है. उसके बाद HAL के गेट पर जाकर भाषण देते थे.
एअर इंडिया को किसने तबाह किया है, देश भली भांति जानता है. पीएम मोदी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा, 'आपने जिस BSNL को तबाह करके छोड़ा था, उसे हमने संवार दिया है. आज HAL रिकॉर्ड मैन्यूफैक्चरिंग औैर रिकॉर्ड रेवेन्यू जेनेरेट कर रहा है. कहां छोड़ा था आपने और हमने कहां पहुंचा दिया है.
LIC की आज बेहतरीन स्थिति

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.










