
पीएम मोदी ने गिनाए अगले 5 साल के ये 13 प्लान, बोले- कागजों पर सपने बुन रहे हैं विपक्ष के साथी
AajTak
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2024 के समापन सत्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अपनी सरकार के उन कार्यों का लेखा-जोखा भी सामने रखा जिनकी वजह से आम जनता की जीवन स्तर में महत्वपूर्ण बदलाव हुए. उन्होंने कहा कि मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि आने वाले पांच वर्ष भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाने वाले होंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में शिरकत की और अपनी सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाईं. इस दौरान प्रधानमंत्री ने बताया कि कैसे सरकार ने अपनी योजनाओं के माध्यम से समाज के निचले और मध्यम वर्ग के तबके का जीवन आसान हुआ.
उन्होंने युवाओं द्वारा चलाए जा रहे स्टार्टअप्स का जिक्र करते हुए कहा कि 10 साल पहले तक कुछ सौ ही स्टार्टअप्स होते थे और आज करीब सवा लाख रजिस्टर्ड स्टार्टअप्स हैं जो देश के 600 से ज्यादा जिलों में फैले हैं और टीयर-2, टीयर-3 शहरों के नौजवान स्टार्टअप क्रांति की अगुवाई कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 'लोगों के जीवन में सरकार का दबाव और अभाव नहीं होना चाहिए', इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले PM मोदी
पीएम मोदी ने अगले पांच साल के लिए सरकार की योजनाओं को सामने रखा और 5 साल के 13 प्लान लोगों के सामने रखे. पीएम मोदी ने कहा कि ये चुनाव का समय है. हमारी विपक्ष के साथी भी कागजों पर सपने बुनने में लगे हैं. मोदी सपनों से आगे संकल्प लेकर चलता है. अगले पांच साल के प्लान गिनाते हुए पीएम मोदी ने कहा-
1- मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि आने वाले पांच वर्ष भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाने वाले होंगे.
2- आने वाले पांच साल इस अनसर्टेन वर्ल्ड के लिए एक स्थिर, समर्थ और सशक्त भारत की गारंटी के होंगे.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











