
पीएम मोदी ने कांग्रेस को मुस्लिम आरक्षण के मुद्दे पर फिर घेरा, देखें सुपरफास्ट खबरें
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धर्म आधारित मुस्लिम आरक्षण का मुद्दा उठाकर फिर कांग्रेस पार्टी को घेरा. दिल्ली के द्वारका में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जामिया यूनिवर्सिटी कांग्रेस ने साल 2011 में सोची समझी साजिश के तहत माइनोरिटी इंस्टीट्यूशन घोषित किया, जिसके बाद मुस्लिम कोटा बढ़ाकर 50% कर दिया गया. देखें खबरें सुपरफास्ट.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











