
पीएम मोदी की जाति पर रार के बीच BJP को Thank You बोलने लगे राहुल गांधी, जानिए वजह
AajTak
राहुल गांधी ने कहा था कि, “मोदी जी यह कहकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं कि वह ओबीसी हैं. उनका जन्म 'घांची' जाति के एक परिवार में हुआ था, जिसे 2000 में गुजरात में भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान ओबीसी सूची में शामिल किया गया था. गुजरात का सीएम बनने के बाद उन्होंने अपनी जाति बदलकर ओबीसी कर ली.'
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को भाजपा को धन्यवाद दिए. उन्होंने कहा कि, BJP का धन्यवाद कि उन्होंने इस बात की पुष्टि कर दी कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म अन्य पिछड़ा वर्ग के परिवार में नहीं हुआ था. बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक दिन पहले अपने भाषण में ऐसा दावा किया था. राहुल गांधी ने ओडिशा में अपनी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के तीसरे और समापन वाले दिन यहां एक भाषण देते हुए कहा कि पीएम मोदी का जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ था जो सामान्य जाति से था.
राहुल गांधी ने क्या कहा था? उन्होंने कहा था कि, “मोदी जी यह कहकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं कि वह ओबीसी हैं. उनका जन्म 'घांची' जाति के एक परिवार में हुआ था, जिसे 2000 में गुजरात में भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान ओबीसी सूची में शामिल किया गया था. गुजरात का सीएम बनने के बाद उन्होंने अपनी जाति बदलकर ओबीसी कर ली. इसलिए, मोदी जी जन्म से ओबीसी नहीं हैं,'' केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और धर्मेंद्र प्रधान ने आरोप लगाया कि गांधी इस मुद्दे पर झूठ फैला रहे हैं.
प्रह्लाद जोशी ने दी थी प्रतिक्रिया केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री जोशी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा. “सच्चाई: मोदी की ओबीसी स्थिति को उनके गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से दो साल पहले 27 अक्टूबर, 1999 को मान्यता दी गई थी. @INCIndia ने एक बार फिर ओबीसी समुदाय का अपमान किया है, लेकिन ओबीसी आगामी लोकसभा चुनावों में एक शानदार सबक देगा,''
राहुल गांधी ने किया पलटवार इसके तुरंत बाद, राहुल गांधी ने भी एक्स पर उन्हें निशाने पर लिया और कहा: “मोदी जी जन्म से नहीं बल्कि 'कागजी ओबीसी' हैं. अपने जन्म के पांच दशक बाद तक वह ओबीसी नहीं थे. मेरी इस सच्चाई की पुष्टि करने के लिए भाजपा सरकार को धन्यवाद.”
क्या बोले धर्मेंद्र प्रधान? ओडिशा से आने वाले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि “हर बार की तरह, @RahulGandhi का एक और झूठ उजागर हुआ. या तो राहुल गांधी सचमुच अज्ञानी हैं या फिर उन्हें लगता है कि बार-बार झूठ बोलने से झूठ को सच मान लिया जाता है. राहुल गांधी जी को पहले खुद के साथ न्याय करना चाहिए, अगर वह हर दिन इसी तरह झूठ फैलाएंगे और बेचेंगे, तो वह दिन दूर नहीं जब वह केवल हास्य, व्यंग्य और मनोरंजन तक ही सीमित रहेंगे.''
'राहुल गांधी जो कहते हैं उन्हें समझ नहीं आता' ओडिशा बीजेपी के महासचिव पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि राहुल गांधी जो कहते हैं उन्हें समझ नहीं आता. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने ओडिशा में अपने संक्षिप्त भाषण के दौरान यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री देश में कभी भी जाति जनगणना नहीं कराएंगे, जिसके बिना सामाजिक न्याय हासिल नहीं किया जा सकता. उन्होंने यह भी दावा किया कि अधिकांश लोगों को सामाजिक न्याय से वंचित रखा गया है. राहुल गांधी ने कहा, “केवल कांग्रेस पार्टी ही यह जाति जनगणना कराएगी और भारत में सामाजिक न्याय सुनिश्चित करेगी.”

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











