
पीएम मोदी का विजय मंत्र- 'BJP चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि दिल जीतने का अभियान'
Zee News
बीजेपी के 41वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संदेश दिया. उन्होंने ये साफ-साफ शब्दों में कहा कि बीजेपी चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि दिल जीतने का अभियान है.
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 41वें स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया. पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि दिल जीतने का अभियान है. उन्होंने ये भी कहा कि सरकार के केंद्र में छोटा किसान और गरीब है. आपको पीएम मोदी के संदेश की बड़ी बातों से रूबरू करवाते हैं. पीएम ने कहा कि 'आप सभी को भाजपा स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई. पार्टी के गौरवशाली यात्रा के आज 41 वर्ष पूरे हो रहे हैं. ये 41 वर्ष इस बात के साक्षी हैं कि सेवा और समर्पण के साथ कोई पार्टी कैसे काम करती है और सामान्य कार्यकर्ता का तप और त्याग किसी भी दल को कहां से कहां पहुंचा सकता है.'
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










