
पीएम मोदी का आज उत्तराखंड दौरा, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
AajTak
पीएम मोदी आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का दौरा करेंगे. पीएम 18 हजार करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. मोदी देहरादून के जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से 12 बजकर 50 मिनट पर परेड ग्राउंड पहुंच जाएंगे. पीएम यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का शिलान्यास करेंगे. इससे दिल्ली से देहरादून के बीच का सफर सिर्फ ढाई घंटे रह जाएगा. देखें

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











