
पीएम ने किया इंडियन स्पेस असोसिएशन का शुभारंभ, बोले- गैरजरूरी सरकारी नियंत्रण खत्म करेंगे
Zee News
Indian Space Association: प्रधानमंत्री ने कहा कि स्पेस सेक्टर और स्पेस टेक को लेकर वर्तमान में देश में बड़े सुधार हो रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि स्पेस रिफॉर्म्स के चार स्तंभ हैं.
नई दिल्लीः Indian Space Association: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इंडियन स्पेस असोसिएशन (ISPA) का शुभारंभ किया. इस दौरान पीएम ने कहा कि एयर इंडिया पर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. जहां जरूरत नहीं है, वहां सरकारी नियंत्रण खत्म करेंगे. उन्होंने कहा, 'मैं इंडिया स्पेस असोसिएशन के गठन के लिए आप सभी को बधाई देता हूं.' Our approach to Space reforms is based on four pillars -- freedom to private sector in innovation, role of Govt as an enabler, to make youth future-ready, & to see the Space sector as a resource for the progress of common man: PM Modi at the launch of Indian Space Association
स्पेस सेक्टर में हो रहे बड़े सुधार प्रधानमंत्री ने कहा कि स्पेस सेक्टर और स्पेस टेक को लेकर वर्तमान में देश में जो बड़े सुधार हो रहे हैं, वो इसी की एक कड़ी है. — ANI (@ANI)

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









