
पिता ने बेची यूट्यूबर अनुराग डोभाल की प्रॉपर्टी, प्रेग्नेंट बहू से तोड़ा रिश्ता, मैनेजर का खुलासा
AajTak
यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर लाइव सुसाइड की कोशिश की, जिसके बाद उनका कार एक्सीडेंट हो गया, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. अनुराग ने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनके पिता ने उन्हें और उनकी पत्नी रितिका को जायदाद से बेदखल कर दिया है.
यूट्यूबर अनुराग डोभाल इस वक्त अस्पताल जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं. यूट्यूबर ने शनिवार रात लाइव आकर सुसाइड करने की कोशिश की. वो दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार में लाइव आकर फैन्स से बात कर रहे थे. इस दौरान उनकी कार का भयंकर एक्सीडेंट हो गया और उन्हें अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा. हादसे से पहले अनुराग ने फैमिली पर कई आरोप लगाए थे. अब खबरें आ रही हैं कि अनुराग के पापा ने उन्हें और उनकी पत्नी रितिका को जायदाद से बेदखल कर दिया है. जानते हैं कि पूरे विवाद को लेकर अनुराग के मैनेजर का क्या कहना है.
क्या बोले अनुराग के मैनेजर? 'इंडियन एक्सप्रेस' से बातचीत में अनुराग डोभाल के मैनेजर रोहित पांडे ने कहा, पिछले साल ही उनके पापा उन्हें प्रॉपर्टी से बेदखल कर चुके थे. उन्होंने कहा कि पिछले साल जब रिश्ते बिगड़ने लगे थे, तभी उनके पापा ने उन्हें जायदाद से बेदखल कर दिया था. रितिका से शादी के लिए अनुराग ने उनके सामने सिर पटका, मिन्नतें कीं, लेकिन वो लोग आज तक नहीं माने.
8 महीने पहले उन्होंने अखबार में विज्ञापन दे दिया कि उनका अनुराग और उनकी पत्नी से कोई लेना देना नहीं है. रोहित ने कहा कि उनके पापा ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि अनुराग ने अपनी मां के नाम पर 2.5 करोड़ रुपये की एक प्रॉपर्टी खरीदी थी, लेकिन हमने उसे बेच दिया.
रितिका को ससुराल में नहीं मिली जगत? मैनेजर ने बताया कि जब अनुराग की शादी हुई, तो उनके माता-पिता ने रितिका को घर में आने से मना कर दिया. इसलिए रितिका वहां से रिजॉर्ट चली गई. हम लोगों को लगा कि कुछ दिनों में सब ठीक हो जाएगा. पर ऐसा नहीं हुआ. उन लोगों ने रितिका को पहली रसोई की रस्म तक नहीं करने दी, जिसके बाद दोनों मनाली चले गए.
पेरेंट्स ने एक बार धमकी भी दी कि वो उसे बेदखल कर देंगे, लेकिन अनुराग ने इसे मजाक में लिया. पर बाद में ये सब सच सब हो गया. इस घटना के बाद अनुराग और रितिका ने पेरेंट्स के खिलाफ दहेज का केस फाइल किया. अनुराग चाहते थे कि रिश्ता ठीक हो जाए, लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ, तो हमने बदले की भावना में केस किया.
रोहित पांडे ने ये भी कहा कि रितिका 8 महीने की प्रेग्नेंट हैं. वो पति के साथ हैं, लेकिन कई लोग दावा कर रहे हैं कि अनुराग अकेले हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. उनके साथ अस्पताल में 50 लोग हैं, जिसमें हमारे क्लोज फ्रेंड्स ङी हैं. रितिका की तबीयत ठीक नहीं है, लेकिन वो वहां है और लोग उन्हें नफरत भी दे रहे हैं.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












