
पिता थे स्पर्म डोनर, लड़की को मिले 40 भाई-बहन!
AajTak
ब्रिटिश पत्रकार से शादी कर चुकी और अमेरिका में पली-बढ़ी क्रिस्टा बिल्टन ने एक किताब लिखी है, इस किताब में क्रिस्टा ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले हैं. महिला ने दावा किया कि उनके पिता स्पर्म डोनर रह चुके हैं. अब तक वह अपने 40 भाई-बहनों से मिल चुकी हैं. लेकिन उनके कुल भाई-बहनों की संख्या 100 हो सकती है.
अमेरिका के लॉस एंजेलिस की रहने वाली एक लड़की ने कहा है कि उनके 40 भाई-बहन हैं. उनके पिता स्पर्म डोनर रह चुके हैं. इसकी वजह से उनके कुल भाई-बहनों की संख्या 100 भी हो सकती है.
क्रिस्टा बिल्टन ने अपनी जिंदगी से जुडे़ कई अहम राज का खुलासा एक किताब में किया है. किताब का नाम है- 'A Normal Family: The Surprising Truth About My Crazy Childhood'. क्रिस्टा का कहना है कि उनके 100 से भी ज्यादा 'सीक्रेट' भाई-बहन हो सकते हैं, क्योंकि उनके पिता स्पर्म डोनर रह चुके हैं.
क्रिस्टा ने आशंका जताई कि हो सकता है कि 'गलती' से वह अपने सौतेले भाई के साथ डेट पर चली गई हों. क्रिस्टा अब शादीशुदा हैं, उन्होंने ब्रिटिश पत्रकार से शादी की है.
क्रिस्टा कहती हैं कि जब वह 23 साल की हुईं तो पता चला कि उनके पिता जेफ्री हैरिसन उनके अलावा भी कई लोगों के पिता हैं. जेफ्री स्पर्म डोनर रह चुके हैं. जेफ्री ने क्रिस्टा की मां डेब्रा को 1980 के दशक में स्पर्म डोनेट किया था. मां डेब्रा ने ही क्रिस्टा को उनके पिता के बारे में बताया था.
क्रिस्टा के मुताबिक- 'ये उस समय की बात है जब स्पर्म डोनेशन पर रेगुलेशन नहीं था. उनकी मां लेस्बियन थीं. उन्हें शराब पीने और ड्रग्स की लत लगी हुई थी. यही वजह थी कि उनकी और बहन कैथन की परवरिश अच्छे तरीके से नहीं हुई.
क्रिस्टा ने अपनी जिंदगी से जुड़े तमाम अनुभवों को किताब में संजोया है. क्रिस्टा कहती हैं कि वह अपने 40 भाई-बहनों को जानती हैं. लेकिन कुल भाई-बहनों की संख्या 100 से भी ज्यादा हो सकती है. वह अपने पिता से भी कई दफा मिली हैं. लेकिन, क्रिस्टा का कहना है कि उनके पिता का व्यवहार काफी अजीब रहता है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









