
पिता की मौत के बाद 'मामा' करता रहा रेप, लड़की को पैनिक अटैक के बाद खुला दरिंदगी का राज
AajTak
इस कहानी की शुरुआत होती है साल 2020 से. ये वो साल था जब हमारा देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया कोरोना जैसी महामारी का दंश झेल रही थी. उस वक्त वो लड़की महज 14 साल की थी. मासूम थी. उसे दुनियादारी की समझ बिल्कुल नहीं थी.
हवस चाहे जिस्म की हो या फिर पैसे की, वो इंसान को दरिंदा बना देती है. एक ऐसा दरिंदा जिसे रिश्ते, भरोसा, भगवान और समाज कुछ भी दिखाई नहीं देता. वो बस किसी भी हाल में दरिंदगी करता है और उसी में उसे सुख मिलता है. वो नहीं समझता कि उसकी वजह से किसी की जिंदगी बर्बाद हो रही है. या कोई उसकी करतूत की वजह से जिंदा लाश बनता जा रहा है. राजधानी दिल्ली से दरिंदगी की एक ऐसी ही कहानी सामने आई है, जहां दिल्ली सरकार के एक अफसर की करतूत ने इंसानियत को शर्मसार कर डाला. हालांकि अब दिल्ली पुलिस ने आरोपी परमोदय खाका और उसकी पत्नी सीमा रानी को गिरफ्तार कर लिया है.
चर्च से हुआ था कहानी का आगाज
इस कहानी की शुरुआत होती है साल 2020 से. ये वो साल था जब हमारा देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया कोरोना जैसी महामारी का दंश झेल रही थी. उस वक्त वो लड़की महज 14 साल की थी. मासूम थी. उसे दुनियादारी की समझ बिल्कुल नहीं थी. वो अपने पिता और मां के साथ अक्सर बुराड़ी के चर्च जाया करती थी. जहां उसके पिता की दोस्ती दिल्ली सरकार के एक अफसर के साथ हो गई थी. वो अक्सर बुराड़ी के चर्च में मिला करते थे. उस लड़की की मां उस अफसर को भाई कहा करती थी. लिहाजा वो मासूम लड़की भी उस शख्स को मामा कहकर बुलाती थी.
पिता की मौत ने बदली जिंदगी
लॉकडाउन खुल चुका था. लेकिन कोरोना का खौफ और कहर जारी थी. इसी दौरान उस लड़की के परिवार पर मानों मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा. अचानक उसके पिता की मौत हो गई. उस वक्त उस लड़की की उम्र महज 14 साल थी. उसके पिता की मौत ने उसकी मां को तोड़कर रख दिया था. ऐसा लग रहा था मानों उनकी पूरी दुनिया ही उजड़ चुकी थी. कुछ दिन मां-बेटी गहरे सदमे में डूबे रहे. बेटी गुमसुम और खामोश थी. अब मां को उसकी चिंता सता रही थी.
मुंहबोले भाई ने रखा था ये प्रस्ताव

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










