
पिछले साल मंत्री के खिलाफ धरने पर बैठा था किडनैपर रोहित आर्य, समझें- क्या है 2 करोड़ की बकाया रकम का पूरा आरोप
AajTak
मुंबई में बच्चों को बंधक बनाने वाला रोहित आर्य दरअसल शिक्षा विभाग से नाराज था. उसका दावा था कि ‘माझी शाळा, सुंदर शाळा’ प्रोजेक्ट का कॉन्सेप्ट उसी का था, लेकिन सरकार ने उसका आइडिया और फिल्म के राइट्स इस्तेमाल कर लिए, न क्रेडिट दिया न भुगतान. इसी विवाद से जन्मी उसकी नाराजगी अब जांच के घेरे में है.
मुंबई में बच्चों को बंधक बनाने वाला रोहित आर्य दरअसल पिछले एक साल से सरकारी सिस्टम और शिक्षा विभाग से नाराज चल रहा था. उसका दावा था कि महाराष्ट्र सरकार की 'माझी शाळा, सुंदर शाळा' योजना का कॉन्सेप्ट उसी का बनाया हुआ था. यह विचार उसकी बनाई फिल्म 'लेट्स चेंज' पर आधारित था, जिसे सरकार ने 2022 में लागू किया.
रोहित का आरोप था कि सरकार ने उसका आइडिया, कॉन्सेप्ट और फिल्म के राइट्स इस्तेमाल किए, लेकिन न तो क्रेडिट दिया, न भुगतान. उसका कहना था- 'उन्होंने मुझसे काम करवाया और फिर मेरी मौजूदगी तक नकार दी.'
'न पैसा मिला, न नाम'
बकौल रोहित, तत्कालीन शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने उसकी सराहना करते हुए प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी और ₹2 करोड़ का बजट आवंटित किया गया था. लेकिन प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद न पैसा मिला, न नाम.
इसी को लेकर रोहित आर्य ने कई बार विरोध प्रदर्शन और धरने किए. एक बार तो उसने लगभग एक महीने तक अनशन किया था. पुरानी रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंत्री केसरकर ने उसे भरोसा दिया था कि उसकी मांगें मानी जाएंगी, लेकिन जॉइंट सेक्रेटरी महाजन ने जांच का हवाला देकर भुगतान रोक दिया.
आत्महत्या को लेकर पहले दिया था बयान

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










