
'पिछली सरकारों ने देश को वोट बैंक की राजनीति में उलझाकर रखा', पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला
AajTak
दिल्ली में एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा और वैश्विक विकास में 20% तक योगदान देगा. उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने देश को वोट बैंक की राजनीति में उलझाकर रखा था. उनकी सोच चुनाव से आगे सोचने की ही नहीं थी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में एक निजी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है. हम बहुत जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं. प्रधानमंत्री ने बताया कि विशेषज्ञ मानते हैं कि जल्द ही भारत का योगदान वैश्विक विकास में लगभग 20% तक पहुंच जाएगा. उन्होंने कहा कि इस वृद्धि और मजबूती का आधार पिछले एक दशक में बनी मैक्रोइकोनॉमिक स्थिरता है.
पीएम मोदी ने बताया कि आज भारत का राजकोषीय घाटा घटकर 4.4% रहने का अनुमान है, और यह तब है जब देश ने कोविड के इतने बड़े संकट का सामना किया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय कंपनियां पूंजी बाजार से रिकॉर्ड स्तर पर धन जुटा रही हैं, बैंक पहले से कहीं अधिक मज़बूत हुए हैं, मुद्रास्फीति और ब्याज दरें कम हैं. उन्होंने कहा कि चालू खाते का घाटा नियंत्रण में है और विदेशी मुद्रा भंडार मज़बूत स्थिति में हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि हर महीने लाखों घरेलू निवेशक SIP (सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) के ज़रिए हजारों करोड़ रुपये निवेश कर रहे हैं. जब इकोनॉमी की बुनियाद मजबूत होती है तो उसका प्रभाव हर तरफ दिखता है.
पीएम मोदी ने कहा कि जीएसटी (GST) में बड़ा सुधार किया जा रहा है, जिसे इस दिवाली तक पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस सुधार से जीएसटी और आसान होगा और वस्तुओं की कीमतें भी कम होंगी. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने भारत की एक और बड़ी उपलब्धि का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भारत अब इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का निर्यात दुनिया के 100 देशों में करने जा रहा है. इस संबंध में एक बड़ा कार्यक्रम 26 अगस्त को आयोजित होगा. कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों ने देश को वोट बैंक की राजनीति में उलझाकर रखा था. उनकी सोच चुनाव से आगे सोचने की ही नहीं थी. वो सोचते थे कि जो कटिंग एज टेक्नोलॉजी है, वो बनाने का काम विकसित देशों का है. हमें कभी जरूरत होगी, तो वहां से इम्पोर्ट करेंगे. यही वजह थी कि सालों तक हमारे देश को दुनिया के बहुत से देशों से पीछे रहना पड़ा.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







