
पावरबैंक से भी ज्यादा बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुआ ये एंड्रॉयड स्मार्टफोन, इतनी है कीमत
AajTak
फोन लेते समय काफी सारे लोग बैटरी को खास तौर पर ध्यान में रखते हैं. आजकल 6,000mAh बैटरी वाले फोन्स काफी नॉर्मल हो गए हैं. सैमसंग के कुछ फोन 7,000mAh बैटरी के साथ भी आते हैं. वहीं, 10000mAh बैटरी के साथ पावरबैंक आने शुरू हो जाते हैं.
फोन लेते समय काफी सारे लोग बैटरी को खास तौर पर ध्यान में रखते हैं. आजकल 6,000mAh बैटरी वाले फोन्स काफी नॉर्मल हो गए हैं. सैमसंग के कुछ फोन 7,000mAh बैटरी के साथ भी आते हैं. वहीं, 10000mAh बैटरी के साथ पावरबैंक आने शुरू हो जाते हैं. लेकिन, हम यहां आपको एक ऐसे एंड्रॉयड स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे 13,200mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है. दरअसल ये फोन Ulefone Power Armor 13 है. इस रग्ड स्मार्टफोन को चीनी कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया है. कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन को इतनी बड़ी बैटरी के साथ 5 दिन तक चलाया जा सकता है. साथ ही इसमें 600 घंटे का स्टैंडबाय टाइम मिलेगा. आमतौर पर फोन 1 या दो दिन तक ही चल पाते हैं. आपको बता दें 13,200mAh की बैटरी होने के बाद इस फोन के पास सबसे बड़ी बैटरी वाले फोन का टाइटल नहीं है. क्योंकि, ये टाइटल 18,000mAh की बड़ी बैटरी वाले Energizer Power Max P18K के पास है. हालांकि, ये फोन कभी प्रोडक्शन में नहीं गया और ना किसी ने खरीदा.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










