
पार्टी वाले वीडियो से घिरीं फिनलैंड की PM को हिलेरी का समर्थन, लिखा- यूं ही नाचती रहो
AajTak
हाल ही में फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हुआ था. इस वीडियो में 36 साल की सना को अपने दोस्तों के साथ शराब पीकर डांस और मस्ती करते देखा गया. इस वीडियो के लीक होने के बाद दुनियाभर में काफी हंगामा मचा. उनके इस्तीफे की भी मांग उठी, जिसके बाद उन्हें बकायदा सामने आगे स्पष्टीकरण देना पड़ा.
कुछ दिनों पहले फिनलैंड (Finland) की प्रधानमंत्री सना मरीन (Sana Marin) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हुआ था. इस वीडियो में 36 साल की सना को अपने दोस्तों के साथ शराब पीकर डांस और मस्ती करते देखा गया. इस वीडियो के लीक होने के बाद दुनियाभर में काफी हंगामा मचा. उनके इस्तीफे की भी मांग उठी, जिसके बाद उन्हें बकायदा सामने आगे स्पष्टीकरण देना पड़ा.
सना मरीन के दोस्तों के साथ पार्टी करते वीडियो के लीक होने के बाद अब अमेरिका की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रह चुकीं हिलेरी क्लिंटन उनके समर्थन में आगे आई हैं. हिलेरी ने 2012 में कोलंबो की अपनी एक ट्रिप के दौरान क्लब में डांस करते अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है. उन्होंने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, यूं ही नाचती रहो, सना मरीन.
बता दें कि हिलेरी क्लिंटन 2012 में अमेरिका की विदेश मंत्री थी. वह विदेश मंत्री के तौर पर कोलंबो के दौरे पर गई थीं. उन्होंने ट्वीट कर भी कहा कि मैं कोलंबो के Cartagena में विदेश मंत्री के तौर पर एक बैठक में शिरकत करने गई थीं.
हिलेरी क्लिंटन के इस पोस्ट को लेकर मरीन ने उनका आभार जताया. उन्होंने हिलेरी के ट्वीट को रिट्वीट कर कहा शुक्रिया हिलेरी क्लिंटन. इसके साथ ही उन्होंने हार्ट इमोजी भी बनाया.
बता दें कि सना मरीन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लीक होने के बाद उन पर कई तरह के आरोप लगे थे. इनमें से एक आरोप यह भी था कि उन्होंने पार्टी के दौरान ड्रग्स का सेवन किया था. उन्होंने एक प्रधानमंत्री के तौर पर अपने पद की गरिमा को तार-तार करने जैसे आरोपों का भी सामना किया.
हालांकि, दूसरी तरफ दुनियाभर से लोगों का उन्हें अपार समर्थन भी मिला. उन्होंने अपनी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (Social Democratic Party) के अपने साथी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.

ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले को लेकर मचे घमासान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कल मीडिया के सामने आकर युद्ध को लेकर कई बड़ी बातें कहीं नेतन्याहू ने ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका को घसीटने की फर्जी खबरों का खंडन किया. कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति हमेशा वही निर्णय लेते हैं जो उन्हें अमेरिका के हित में लगता है. उन्होंने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के दौरान इजरायल और अमेरिका के तालमेल की भी प्रशंसा की.










