
पार्टी में शराब पीकर डांस करते हुए फिनलैंड की PM का Video लीक, मचा हंगामा
AajTak
फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन की पार्टी करते हुए एक वीडियो वायरल होने के बाद विवाद हो गया है. फिनलैंड के विपक्षी दलों ने सना मरीन पर निशाना साधते हुए उन्हें ड्रग टेस्ट करवाने तक की सलाह दे दी है. हालांकि, सना मरीन ने साफ कर दिया है कि उन्होंने सिर्फ शराब का सेवन किया था.
फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन का पार्टी करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद विवाद हो गया है. फिनलैंड के विपक्षी नेताओं ने वीडियो को लेकर सना मरीन को घेरना भी शुरू कर दिया है. यहां तक कि उनसे ड्रग टेस्ट की भी मांग की जा रही है. हालांकि, सना मरीन ने ड्रग्स लेने के मामले में सफाई देते हुए कहा है कि पार्टी के दौरान उन्होंने सिर्फ शराब का सेवन किया था.
सोशल मीडिया पर सना मरीन का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वह अपनी दोस्तों के साथ नाचते हुए और गाते हुए नजर आ रही हैं. वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शंस आ रहे हैं.
पीएम सना मरीन बोलीं- उन्हें पता था कि वीडियो बन रही है
पीएम सना मरीन ने अपने लीक वीडियो को लेकर कहा कि उन्हें इस बात का पता था कि उनका वीडियो बनाया जा रहा है लेकिन वे दुखी हैं कि उनकी वीडियो को पब्लिक कर दिया गया.
फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन ने कहा कि हां उन्होंने पार्टी की, डांस किया और सिंगिंग भी की. ये सभी पूरी तरह से लीगल चीज हैं. वहीं ड्रग्स के आरोपों पर उन्होंने कहा कि कभी ऐसा समय नहीं आया है, जब उन्हें ड्रग्स करते हुए देखा गया हो या वे किसी ड्रग्स का सेवन करने वाले को जानती हों.
पत्रकारों से बातचीत के दौरान पीएम सना मरीन ने खुद का बचाव करते हुए कहा कि उनकी एक पारिवारिक जिंदगी है, प्रोफेशनल जिंदगी है और उनके पास थोड़ा खाली समय भी है जिसमें वे अपने दोस्तों के साथ बिता सकें.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









