
पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में अरविंद केजरीवाल बोले- सेवा और बलिदान के लिए है आम आदमी पार्टी
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि महामारी के दौरान आम आदमी पार्टी के दिल्ली सरकार ने अपने स्तर पर बहुत अच्छे प्रयास किए, जिसकी चर्चा चारों तरफ है. ये दिल्ली के दो करोड़ लोगों का प्रयास है. प्लाजमा थेरेपी दिल्ली में पहली बार इस्तेमाल की गई, दुनिया का पहला प्लाज्मा बैंक दिल्ली में ही खुला.
आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीते डेढ़-2 साल से पूरा देश और दुनिया इस सदी की सबसे मुश्किल महामारी से जूझ रही है. 1918 के आसपास स्पेनिश फ्लू आया था, वो भी इसी तरह खतरनाक था. अब 100 साल के बाद इस तरह की बीमारी आई है देशभर से मेरे पास खबरें आ रही थीं कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने स्तर पर कोरोना काल में लोगों की खूब मदद की. यह सुकून देने वाली खबरें थीं और इसी के लिए आम आदमी पार्टी बनी है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











