
पायलट बनने के लिए कितने मार्क्स चाहिए? जानें योग्यता और खर्च
AajTak
अगर आप पायलट बनने का सपना देखते हैं, तो आपको बहुत ज़्यादा मार्क्स की जरूरत नहीं होती. बस 12वीं PCM में 50–55% मार्क्स, इंग्लिश, जरूरी मेडिकल टेस्ट और DGCA परीक्षाएं पास करनी होती हैं.
अगर आपका सपना आसमानों में उड़ान भरना है और आप जानना चाहते हैं कि पायलट बनने के लिए कितने मार्क्स चाहिए, तो यह जानकारी आपके लिए है. बहुत से छात्र सोचते हैं कि पायलट बनने के लिए बहुत ज़्यादा मार्क्स चाहिए होते हैं, लेकिन असलियत थोड़ा अलग है.
1. 10वीं और 12वीं में कितने मार्क्स चाहिए? पायलट बनने के लिए सबसे महत्वपूर्ण स्टेप है 12वीं पास करना. इसके लिए ज़रूरी है 12वीं साइंस (PCM – Physics, Chemistry, Maths) में कम से कम 50%–55% मार्क्स होने चाहिए. कुछ फ़्लाइंग स्कूल 60% भी मांगते हैं, लेकिन ज़्यादातर जगह 50%–55% में भी एडमिशन मिल जाता है.
2. कौन-कौन से सब्जेक्ट जरूरी हैं? पायलट बनने के लिए Physics, Chemistry, Mathematics,English (अधिकांश संस्थान इंग्लिश को अनिवार्य मानते हैं) की जरुरत होती है.
3. पायलट बनने के लिए कौन-कौन सी परीक्षाएं होती हैं? मार्क्स के अलावा आपको कुछ टेस्ट पास करने पड़ते हैं. Class 2 Medical Exam (पहले पास करना होता है) और Class 1 Medical Exam (CPL से पहले अनिवार्य) पास करना होता है. इसके अलावा DGCA की परीक्षाएं, जैसे-Air Regulations, Navigation, Meteorology, RT (Radio Telephony) इनमें पास होना जरूरी है.
4, किसमें कितने मार्क्स चाहिए? DGCA की परीक्षाएं क्वालिफिकेशन बेस्ड होती हैं, यानी सिर्फ पास होना जरूरी है (कम से कम 70%).
5. फ्लाइंग आवर्स कितने जरूरी हैं? Commercial Pilot License (CPL) के लिए 200 फ्लाइंग घंटे पूरे करने होते हैं.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










