
पायलट ने नहीं दिया था खतरे का कोई संकेत! पोखरा एयरपोर्ट ने बताया क्रैश से पहले का हाल
AajTak
नेपाल के पोखरा में लैंडिंग से ठीक पहले विमान क्रैश हो गया. अभी तक 68 शवों को बाहर निकाला जा चुका है, जिसमें 50 फीसदी से ज्यादा लोगों की पहचान की जा चुकी है. पिछले 30 सालों में नेपाल में हुआ यह सबसे बड़ा हादसा है. पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने भी इस बारे में बयान जारी किया है.
नेपाल में लैंडिंग के समय फ्लाइट का क्रैश होना एक डरावने सपने जैसा है. इस दुखद हादसे में किसी के भी बचने की उम्मीद नहीं है. यह प्लेन काठमांडू से उड़ा था जो पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने जा रहा था. विमान हादसे की जांच भी शुरू कर दी गई है. अब पोखरा एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से भी एक बयान जारी किया गया है. पोखरा एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने कहा है कि हादसे से पहले पायलट ने किसी भी तरह के खतरे का अंदेशा नहीं जताया था.
पोखरा एयरपोर्ट के प्रवक्ता अनूप जोशी ने बताया कि, ''हादसे से पहले पहाड़ पूरी तरह साफ थे और विजिबिलिटी अच्छी थी. उस समय हवा की रफ्तार भी धीमी थी और मौसम भी पूरी तरह ठीक था.''
अनूप जोशी ने आगे कहा कि लैंडिंग से ठीक पहले पायलट ने रनवे 3 की रनवे 1 असाइन करने के लिए कहा था, जो तुरंत एयरपोर्ट ने मान लिया. जोशी ने आगे कहा कि हम दोनों रनवे से ऑपरेट करते हैं. लैंडिंग के लिए सब कुछ क्लियर था. अनूप जोशी ने आगे कहा कि एयरपोर्ट शुरू होने के 15 दिन बाद ही ऐसा हादसा होना वाकई दुर्भाग्यपूर्ण है.
72 लोग विमान में थे, किसी के भी बचने की उम्मीद नहीं काठमांडू से उड़ान भरने वाली येति एयरलाइंस की फ्लाइट में 72 लोग सवार थे, जो नेपाल के टूरिस्ट सिटी पोखरा जा रहे थे. लैंडिंग से कुछ मिनट पहले ही प्लेन क्रैश हो गया. क्रैश होने के बाद प्लेन नदी के किनारे जाकर गिर गया.
प्लेन के टुकड़े-टुकड़े हो गए, जिसे देखकर आशंका जताई जा रही थी कि किसी भी यात्री का बचना काफी मुश्किल है. अभी तक 68 शवों को निकाला भी जा चुका है. बाकी शवों की भी तलाश की जा रही है. नेपाल में पिछले 30 सालों में हुआ यह अब तक का सबसे खौफनाक हादसा है.
नेपाल पुलिस को जांच के दौरान ब्लैक बॉक्स फ्लाइट रिकॉर्डर मिल गया है. यह हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी जुटाने के लिए जांच की जा रही है. नेपाल सरकार ने जांच के लिए एक पैनल भी बनाया है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








