
पापा बन गए 'शाका लाका बूम बूम' फेम किंशुक वैद्य, पत्नी ने बेटे को दिया जन्म, घर गूंजी किलकारी
AajTak
‘शाकालाका बूम बूम’ फेम एक्टर किंशुक वैद्य पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी दीक्षा नागपाल ने 8 मार्च 2026 को बेटे को जन्म दिया. एक्टर ने सोशल मीडिया पर बेबी बॉय के आने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की.
टीवी के पॉपुलर शो ‘शाकालाका बूम बूम’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर किंशुक वैद्य के घर खुशियों ने दस्तक दी है. एक्टर पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी दिक्षा नागपाल ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है. इस खुशखबरी के सामने आते ही फैंस और सेलेब्स कपल को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं.
पिता बने किंशुक
किंशुक वैद्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद प्यारी पोस्ट शेयर कर इस गुड न्यूज का ऐलान किया. पोस्ट में नन्हें बच्चे के हाथ की तस्वीर के साथ लिखा था- “It’s a Baby Boy!”. साथ ही उन्होंने बताया कि उनके बेटे का जन्म 8 मार्च 2026 को हुआ है.
पोस्ट शेयर करते हुए किंशुक ने लिखा- बहुत प्यार और कृतज्ञता के साथ हम अपने बेबी बॉय का स्वागत करते हैं. बेबी वैद्य आ चुका है. इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई. फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी कपल को इस नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं.
किंशुक ने 13 दिसंबर 2025 को एक पोस्ट के जरिए ऐलान किया था कि वो पेरेंट क्लब में शामिल होने जा रहे हैं. इस पोस्ट में उन्होंने एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों ने एक छोटे बच्चे के जूते पकड़े हुए दिखे थे. साथ में कैप्शन लिखा- हम जिंदगी के नए फेज में कदम रख रहे हैं… हमारी लव स्टोरी अब और भी प्यारी हो गई.
किंशुक और दीक्षा की सगाई अगस्त 2024 में हुई थी. इसके कुछ महीने बाद दोनों ने 22 नवंबर 2024 को अलीबाग में प्राइवेट वेडिंग की थी. शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












