
'पापा डरावने हैं, मां नफरत करती है...', 4 साल के मासूम ने लाइव टीवी पर कही ये बातें, VIDEO
AajTak
साउथ कोरिया का एक टीवी शो My Golden Kids अपने बच्चों के साथ चुनौतियों का सामना करते माता-पिता को गाइडेंस और एक्सपर्ट एडवाइस देने के लिए डिजाइन किया गया है. यहां पहुंचे 4 साल के Geum Ji-eu ने जो कुछ कहा उसे सुनकर कोई भी फूटकर रो पड़ेगा.
कहते हैं न कि जैसा पौधा रोपा जाए फल भी वैसा ही होता है. ऐसे ही बच्चों के साथ है, उन्हें खुशहाल माहौल में पलने बढ़ने का मौका मिले तो उनकी स्वभाव वैसा ही मधुर हो जाता है. वहीं अगर वे लड़ाई- झगड़े और नफरत के माहौल में बड़े हो रहे हों तो, या तो वे हमेशा के लिए डिप्रेस और निराश हो जाते हैं या चीखने- चिल्लाने और नफरत करने को अपने स्वभाव में ढाल लेते हैं. इस सब में उनका कोई दोष नहीं होता. और ये सच है कि कुछ बच्चे अपने माता पिता कि व्यस्तता और खराब रिश्ते के चलते ऐसे ही बुरे वातावरण में जीने के मजबूर होते हैं.
'मुझे नहीं पता कि मुझे क्या पसंद है'
हाल में साउथ कोरिया के एक टीवी प्रोग्राम 'My Golden Kids'में पहुंचा चार साल के मासूम बच्चे ने जो कहा उसे सुनकर शायद ही कोई अपने आंसू रोक पाएगा. चैनल ए पर आने वाला ये शो अपने बच्चों के साथ चुनौतियों का सामना करते माता-पिता को गाइडेंस और एक्सपर्ट एडवाइस देने के लिए डिजाइन किया गया है. इसी के एपिसोड नंबर -169 में 4 साल के Geum Ji-eun को लाया गया. शो के एक इंटरव्यू सेग्मेंट में उससे पूछा गया कि तुम्हें क्या पसंद है. उसने जवाब दिया - 'मुझे नहीं पता, मैं घर पर अकेला रहता हूं, कोई मेरे साथ नहीं खेलता.' इसके साथ ही एक बंद कमरे में ढेरों खिलौनों के साथ अकेले खेलते हुए जियुम का वीडियो दिखाया गया.
'पापा गुस्से में डरावने होते हैं'
इसके बाद जियुम से पूछा गया- और तुम्हारे पापा? उसने जवाब दिया- 'वो गुस्से में रहते हैं और जब उन्हें गुस्सा आता हो तो डरावने हो जाते हैं.' इसके बाद उससे पूछा गया- 'तुम क्या चाहते हो, तुम्हारे पापा कैसे हों?' इसपर उसने कहा- 'मैं चाहता हूं कि बस वो मुझे अच्छे से आवाज देकर बुलाएं- जियुमममम.. ऐसे'.
बड़ों की तरह आंसू छुपाने लगा 4 साल का मासूम

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











